फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Six miscreants committed robbery by taking the family hostage, took away goods worth ten lakhs

Muzaffarnagar: परिवार को बंधक बना छह बदमाशों ने डाली डकैती, आठ लाख के जेवर समेत दस लाख का माल ले गए

Sun, 17 Nov 2024 06:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 17 Nov 2024 06:30 PM IST
सार

बदमाश अलमारी में रखे एक लाख 47 हजार रुपये तथा सोने चांदी के जेवरात, एक होम थिएटर लूट ले गए। महिला के कानों के कुंडल भी निकलवा लिए।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Six miscreants committed robbery by taking the family hostage, took away goods worth ten lakhs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अजमतगढ़ में शनिवार रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश आठ लाख के जेवर, नगदी व कीमती सामान ले गए। जाते समय परिवार के मुखिया को अपने साथ जंगल में ले गए। बाद में उसे शोर न मचाने की धमकी देते हुए छोड़ गए। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन

दीपक शनिवार रात अपने घर की दूसरी मंजिल पर पत्नी रूबी तथा एक छोटी बच्ची रूही के साथ सो रहा था। रात लगभग साढे़ बारह बजे आधा दर्जन बदमाश दीवार कूदकर घर में घुस गए। कमरे में सो रहे परिवार को गन पॉइंट पर ले लिया। उससे अलमारी की चाबी मांगी। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
घबराए परिवार ने अलमारी की चाबी दे दी। तब अलमारी में रखे एक लाख 47 हजार रुपये तथा सोने चांदी के जेवरात, एक होम थिएटर लूट लिया। महिला के कानों के कुंडल भी निकलवा लिए। सूचना दी गई तो पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली। सुबह के समय एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पहुंच कर पीड़ित परिवार से जानकारी लेकर थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे घर में रहे बदमाश
बदमाशों का गिरोह घर में लगभग दो घंटे रहा। तीन बदमाशों ने अलमारी व संदूक खंगाले। दो बदमाश दंपती को पिस्टल व तमंचे के बल पर कवर किए रहे। एक बदमाश बाहर देखभाल करता रहा। लगभग दो घंटे लूट के बाद दीपक को बदमाश अपने साथ जंगल में ले गए। एक किलोमीटर ले जाकर उसे छोड़ दिया। बदमाश ड्राई फ्रुट, बैड का गद्दा भी ले गए।


 
विज्ञापन

नीचे मकान में सो रहे थे बाबा
पीड़ित ने बताया कि घर के निचले हिस्से में उनके बाबा धर्मपाल सो रहे थे। उन्हें कम आवाज आती है, जिस कारण उन्हें बदमाशों के आने का पता नहीं चल सका।
जमीन खरीदने के लिए रखे थे रुपए
पीड़ित दीपक ने बताया कि उसे सोमवार को एक बीघा जमीन का बैनामा कराना था। इसलिए घर में रुपये रखे हुए थे। इन रुपयों के अलावा आठ लाख का जेवर लूटा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed