{"_id":"64cdf4a16018f6301a01ddc5","slug":"muzaffarnagar-service-of-contract-driver-of-roadways-bus-terminated-for-misbehavior-with-clerk-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: लिपिक से दुर्व्यवहार पर रोडवेज बस के संविदा चालक की सेवा समाप्त, ये था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: लिपिक से दुर्व्यवहार पर रोडवेज बस के संविदा चालक की सेवा समाप्त, ये था विवाद
Sat, 05 Aug 2023 12:57 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:57 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में कहासुनी होने के बाद एआरएम राकेश कुमार ने चालक की संविदा समाप्त कर दी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में खतौली रोडवेज डिपो में संविदा चालक और वरिष्ठ लिपिक की कहासुनी होने के मामले में जांच की गई। जांच के बाद एआरएम राकेश कुमार ने चालक की संविदा समाप्त कर दी।
विज्ञापन
ये था विवाद
गांव टिटौड़ा निवासी यशपाल मोतला खतौली रोडवेज डिपो में संविदा चालक थे। बताया गया कि जुलाई माह में खतौली डिपो से बस संचालन की ट्रेनिंग के लिए चालकों को कानपुर भेजा गया था। एक अगस्त को यशपाल ने वरिष्ठ लिपिक सतीश कुमार पर ट्रेनिंग में न भेजने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था, उस समय दोनों के बीच नोकझोंक हो गई थी। लिपिक ने एआरएम से शिकायत की। एआरएम राकेश कुमार द्वारा स्पष्टीकरण मांगने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। संविदा चालक यशपाल सिंह मोतला ने वरिष्ठ लिपिक के साथ दुर्व्यवहार करने से इनकार किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान
विज्ञापन
लिपिक ने बताया कि कुछ चालकों का नाम कानपुर ट्रेनिंग में भेजे जाने के बाद पोर्टल मुख्यालय से बंद हाे गया। हालांकि यशपाल माेतला का नाम सूची में था, उसे दूसरी टीम में भेजे जाने की बात कही थी। लेकिन, फिर भी उसने र्दुव्यवहार किया था।
यह भी पढ़ें: UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी