फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Seeing the bodies of Nidhi and Lakshmi lying on the floor, brother Vishal shouted

इलेक्ट्रिक रॉड बनी काल: फर्श पर निधि और लक्ष्मी के शव पड़े देखकर चिल्लाया भाई विशाल, नर्सिंग की थी छात्राएं

Wed, 07 Jan 2026 09:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 07 Jan 2026 09:46 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: शहर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी रामपुरी में इलेक्ट्रिक रॉड से से दर्दनाक हादसा हुआ। पहले निधि करंट की चपेट में आई, उसे बचाने के लिए दौड़ी लक्ष्मी को भी करंट लग गया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Seeing the bodies of Nidhi and Lakshmi lying on the floor, brother Vishal shouted
परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी रामपुरी में करंट की चपेट में आने से सहारनपुर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहीं सगी बहनें निधि (24) और लक्ष्मी (22) की मौत हो गई। लोहे की बाल्टी में रिसाव से फर्श पर फैले पानी में इलेक्ट्रिक रॉड से करंट प्रवाहित हो गया। पानी पर दोनों बहनों का पैर पड़ते ही करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित उत्तरी रामपुरी निवासी विनोद पाल शादी समारोह में कैटरिंग का काम करते हैं। बुधवार सुबह करीब सात बजे उनकी बड़ी बेटी निधि (24) नहाने के लिए बाल्टी में इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म करने के लिए लगाकर दूसरे काम करने लगी। इसी दौरान बाल्टी से रिसाव के कारण पानी फर्श पर फैल गया था। इलेक्ट्रिक रॉड से करंट पानी में फैल गई। कुछ देर बाद पानी लेने पहुंची निधि करंट की चपेट में आ गई। छोटी बहन लक्ष्मी (22) बड़ी बहन को बचाने के लिए दौड़ी लेकिन उसे भी करंट लगा। मौके पर ही दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय युवती के माता-पिता मकान की ऊपरी मंजिल पर थे, जबकि भाई विशाल दूध लेने बाहर गया हुआ था। जब विशाल घर लौटा तो उसने दोनों बहनों को फर्श पर मृत अवस्था में पाया। उसने शोर मचाया, जिसके बाद माता-पिता, पड़ोसी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा, मौके पर पहुंच गए। जब पुलिस ने परिजनों से शवों का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजनों ने घटना को एक हादसा बताते हुए विरोध जताया और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

अग्रवाल और स्वरूप ने जताया दुख
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने मौके पर पहुंचकर दुख जताया। घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और उनके दुख में शामिल हुए।

इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म करते समय बरतें सावधानी
रॉड को चालू करने के बाद कभी भी नंगे पैर उस जगह पर न जाएं, जहां रॉड लगी है। हमेशा चप्पल या कोई इंसुलेटेड फुटवियर पहनें। इससे करंट लगने का खतरा कम हो जाता है। गीले पैरों से रॉड वाले क्षेत्र में प्रवेश न करें। साथ ही, चलती हुई रॉड को छूने की कोशिश बिल्कुल न करें। नमी बिजली के प्रवाह को बढ़ाती है, जिससे खतरा बढ़ जाता है। पानी निकालने से पहले हमेशा रॉड का स्विच बंद करें। बिना स्विच ऑफ किए रॉड को पानी से निकालने पर शॉर्ट सर्किट का खतरा हो सकता है। इलेक्ट्रिक रॉड को हमेशा उनकी पहुंच से दूर रखें। बच्चों द्वारा गलती से रॉड को छू लेने या गर्म पानी में हाथ डालने से गंभीर चोट लग सकती है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: कक्षा दो के छात्र की हत्या कर शव ईख के खेत में फेंका, गले पर मिले निशान, 20 घंटे से था लापता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed