फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Class 2 student murdered, body thrown in reed field, marks found on neck

Muzaffarnagar: कक्षा दो के छात्र की हत्या कर शव ईख के खेत में फेंका, गले पर मिले निशान, 20 घंटे से था लापता

Wed, 07 Jan 2026 09:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 07 Jan 2026 09:28 PM IST
सार

भौराखुर्द गांव से मासूम समद एक दिन पहले लापता हो गया था। परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को उसका क्षत-विक्षत शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Class 2 student murdered, body thrown in reed field, marks found on neck
समद की फाइल फोटो और गांव में एकत्र भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भौरा कलां थाना क्षेत्र के भौरा खुर्द गांव से संदिग्ध हालात में लापता आठ साल के समद की हत्या कर शव ईख के खेत में फेंक दिया गया। लगभग 20 घंटे बाद शव मिला। एसएसपी संजय वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता जमील ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 

समद गांव के स्वतंत्रता सेनानी कदम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। मंगलवार शाम लगभग पांच बजे गांव में खेलते समय लापता हो गया था। जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। आसपास के खेतों में खोजने के बावजूद मासूम का कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार दोपहर सिसौली निवासी सुक्रम पाल के गन्ने के खेत में बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला। प्रारंभिक जांच में बच्चे की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल, और सीओ फुगाना यतेंद्र नागर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जबकि डॉग स्क्वायड टीम ने आरोपियों का पता लगाने के लिए दूर-दूर तक जंगलों में भी खोजबीन की है।
 
विज्ञापन

मजदूर पिता के घर में पसरा मातम
मासूम समद के शव को देखकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जमील मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मृतक के बाबा शब्बीर दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं। उनका कहना है कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हमारे मासूम बेटे ने किसका क्या बिगाड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed