फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar-Saharanpur State Highway-59 Rohana

गुणवत्ता पूर्ण निर्माण न होने से एक साल में टूटी सड़क

Mon, 22 Feb 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar-Saharanpur State Highway-59 Rohana
रोहाना मार्ग जो जर्जर हालत में पहुंच गया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रोहाना। मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत बनाई रोहाना की मुख्य सड़क गुणवत्ता के अभाव में एक साल में ही गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसके चलते राहगीर टूटी सड़क से ही आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 से होकर जाने वाला रोहाना मार्ग करीब पौने दो किलोमीटर तक एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री योजना के तहत ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा बनाया गया। यह मार्ग गांव रोहाना खुर्द, रोहाना कलां से मतोली-बरला होकर रुड़की रोड पर निकलता है। इससे कई गांवों के किसान गन्ना चीनी मिल ले जाते हैं। उक्त मार्ग गुणवत्ता के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया है। भारी ट्रैफिक चलने से सड़क टूट गई है। क्षेत्रीय ग्रामीण पंकज भगत, श्रवण त्यागी और पवन का कहना है कि सड़क में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री नहीं लगाई गई है। शासन एवं प्रशासन को इसकी जांच कराकर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed