फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar's minimum temperature is 1.2 degree Celsius

शीतलहर से दिन में भी ठिठुर रहे लोग, न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा

Sat, 22 Dec 2018 12:04 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sat, 22 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar's minimum temperature is 1.2 degree Celsius
मुजफ्फरनगर में कड़ाके की सर्दी के बीच स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
शीतलहर के चलते लोग दिन में भी ठिठुर रहे हैं। न्यूनतम तापमान लगातार जमाव बिंदू के पास चल रहा है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी 20.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। ठंड बढ़ने के कारण सड़कों पर दुपहिया वाहनों की संख्या घट गई है। जिले में दो दिन से न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के पास चल रहा है। शीतलहर के साथ लगातार बढ़ रही ठंड से आम जनमानस पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात यह है कि लोग दिन में भी ठंड में कंपकंपा रहे हैं।
विज्ञापन


ठंड में सुबह के समय सड़कों पर आवागमन बहुत ही कम हो गया है। शाम को भी यही स्थिति है। रात्रि में तो आलम यह है कि सड़के सुनसान हो रही है। दिन में भी असर दिखाई दे रहा है। ठंड के चलते सड़कों पर दुपहिया वाहनों की संख्या आधी रह गई है। लोग मजबूरी में ही वाहन निकाल रहे हैं। बाजारों में दिन में गर्म कपड़ों, बादाम, चिलगोजा आदि मेवों की बिक्री बढ़ी है। चौराहों पर रात में ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


आठ साल बाद पड़ी इतनी ठंड
मुजफ्फरनगर। जिले में 22 दिसंबर से पहले इतनी अधिक ठंड वर्ष 2010 में पड़ी थी। 15 दिसंबर 2010 में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। 2011 में 24 दिसंबर को 0.6 डिग्री पर तापमान पहुंचा। 2012 में 28 दिसंबर को सबसे कम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 2013 में 30 दिसंबर को सबसे कम 0.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में सबसे कम 11 दिसंबर को 1.3 डिग्री तापमान रहा। 2015 में 16 दिसंबर को 1.2 डिग्री सेल्सियस सबसे कम रहा। 2016 में दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान सबसे कम 22 दिसंबर को 4.6 रहा। 2017 में 24 दिसंबर में सबसे कम तापमान 3.1 रहा। 2018 में अब तक 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed