Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar's literary organization 'Vani'

पांच दशक से हिंदी के उत्थान में लगी ‘वाणी’

Fri, 04 Sep 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar's literary organization 'Vani'
पांच दशक से हिंदी के उत्थान में लगी ‘वाणी’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के जन्मदिवस और वसंत पंचमी के दिन सन 1975 को स्थापित हुई जनपद की साहित्यिक संस्था ‘वाणी’ ने हिंदी के उत्थान में महती भूमिका निभाई है। नवोदित साहित्यकारों को वाणी ने एक मंच प्रदान किया, जिससे उनकी साहित्य प्रतिभा सामने आने में सहयोग मिला।
‘वाणी’ की स्थापना करने वाले रचनाकारों में डॉ विश्वनाथ मिश्र, डॉ जगदीश वाजपेयी, डॉ आदर्श, डॉ कृष्णचंद्र गुप्त, डॉ शुकदेव श्रोत्रिय एवं शीतल प्रसाद आदि रचनाकार थे। जनपद में साहित्यिक लौ जलाए रखने, नए रचनाकारों को प्रोत्साहित करने और एक दूसरे की रचनाओं में सुधार और समीक्षा आदि करने के उद्देश्य से ‘वाणी’की स्थापना की गई। इस तरह वाणी जनपद मुजफ्फरनगर में साहित्यिक कार्य स्थली और कार्यशाला के रूप में स्थापित रही है। पंडित बृजराज स्वरूप ने साइकिल से घर घर जाकर फिर रचनाकारों को वाणी के मंच से जोड़ा और आज तक सक्रिय है। इसे रचनात्मक और साहित्यिक ऊंचाई प्रदान करने में डॉ केसी गुप्त, डॉ कमल सिंह और डॉ शुकदेव श्रोत्रिय का महती योगदान रहा। इनके बाद से मनु स्वामी वाणी को जीवंत बनाए रखने में समर्पित भाव से भूमिका निर्वहन कर रहे हैं। वर्तमान में ‘वाणी’ के अध्यक्ष योगेंद्र सोम और सचिव प्रतिभा त्रिपाठी के निर्देशन में कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

मासिक गोष्ठियों का निरंतर आयोजन
करीब दो दशकों तक वाणी मासिक गोष्ठियों का आयोजन करती रही। इसी के माध्यम से वाणी साहित्य और साहित्यकारों को प्रोत्साहन देती रही। बाद में इसके वार्षिक संकलन के प्रकाशन पर भी अनवरत कार्य किया जाने लगा। वाणी का प्रथम वार्षिक संकलन अपनी धरती अपने बोल डॉ केसी गुप्त के संपादन में प्रकाशित हुआ। तब से लेकर आज तक विविध रचनाकारों के संपादन में वाणी करीब पच्चीस वार्षिक संकलनों का प्रकाशन कर चुकी है। इसके अलावा अंबाप्रसाद सुमन और विष्णु प्रभाकर पर वाणी ने अभिनंदन ग्रंथ भी संपादित व प्रकाशित किए। ये सभी संकलन जनपद की साहित्यिक धरोहर हैं, जिनमें जनपद के रचनाकारों की रचनाएं और समय दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य में वाणी का अविस्मरणीय योगदान: अमित
वाणी में पदाधिकारी और उन्नीसवें संकलन समन्वय के संपादक रह चुके डॉ अमित धर्मसिंह ने कहा कि वाणी जनपद के अनेक उदीयमान रचनाकारों की प्राथमिक पाठशाला की तरह रही है। वाणी के मंच पर देश भर से मूर्धन्य साहित्यकारों का पधारते रहना जनपद के लिए गौरव का विषय रहा है। वाणी के तमाम वार्षिक संकलन जनपद के रचनाकारों की रचनाधर्मिता के जीवंत दस्तावेज हैं। किसी साहित्यिक संस्था का इतने लंबे अरसे तक सक्रिय बने रहना अपने आप में विलक्षण उदाहरण है। जनपद के साहित्य में वाणी का योगदान अविस्मरणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed