फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Roadways Depot

दीपावली पर मुजफ्फरनगर डिपो को 3.2 करोड की आय

Tue, 05 Nov 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Roadways Depot
दीपावली पर मुजफ्फरनगर डिपो को 3.2 करोड़ की आय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व पर लक्ष्मी परिवहन निगम पर मेहरबान रही। मुजफ्फरनगर डिपो ने दस दिवसीय प्रोत्साहन योजना में 3.2 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। हालांकि गत वर्ष के सापेक्ष टोटल आय ज्यादा हासिल करने में सहारनपुर रेंज के छह डिपो में खतौली डिपो प्रथम स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर छुटमलपुर और तीसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर डिपो रहा। इसके बाद सहारनपुर, गंगोह और शामली सबसे पीछे छठे स्थान पर रहा।

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने दीपावली पर्व पर 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रोत्साहन योजना चला रखी थी। योजना में चालक और परिचालक को भी आय और किलोमीटर के टारगेट दिए गए थे। टारगेट पूरा करने पर कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन धनराशि मिलेगी। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि दस दिनों में बेडे़ की 195 बसें 9.14 लाख किलोमीटर चली, जबकि गत वर्ष 206 बसें 9.10 लाख किलोमीटर चली थी। इस बार डिपो ने तीन करोड़ दो लाख 26 हजार की आय की, जबकि गत वर्ष तीन करोड 18 लाख 77 हजार रुपये अर्जित किए थे। गत वर्ष के सापेक्ष इस बार एक बस ने प्रति दिन 15 हजार 477 रुपये की आय की। पूरे रेंज में डिपो को तीसरा स्थान मिला है। खतौली डिपो ने गत वर्ष के सापेक्ष 44 प्रतिशत आय अधिक अर्जित कर दो करोड़ 47 हजार रुपये एकत्र कर सहारनपुर रेंज में पहला स्थान पाया है। छुटमलपुर दूसरे स्थान पर रहा। एआरएम ने बताया कि प्रोत्साहन धनराशि जल्द ही चालकों, परिचालकों और वर्कशॉप कर्मचारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed