{"_id":"62e805dfb849194dd10944c9","slug":"muzaffarnagar-riots-former-mp-qadir-rana-did-not-appear-in-the-inflammatory-speech-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर दंगा: भड़काऊ भाषण मामले में पेश नहीं हुए पूर्व सांसद कादिर राना, अब 11 अगस्त को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर दंगा: भड़काऊ भाषण मामले में पेश नहीं हुए पूर्व सांसद कादिर राना, अब 11 अगस्त को होगी सुनवाई
Mon, 01 Aug 2022 10:27 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:27 PM IST
सार
भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व सांसद कादिर राना सोमवार को अदालत में पेश नहीं हुए। अब अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
अदालत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर दंगे से पहले शहीद चौक की सभा में भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व सांसद कादिर राना कोर्ट में पेश नहीं हुए। अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
कवाल कांड के बाद 30 अगस्त को शहर कोतवाली क्षेत्र के शहीद चौक पर जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस मामले में प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमां, पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद समेत अन्य लोगों को भड़काऊ भाषण के मामले में आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महिला का दर्द: पुलिस को सुनाई दास्तां, बोली- शिया से सुन्नी न बनने पर पति ने तलाक देकर घर से निकाला
विज्ञापन
प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक जयसवाल की कोर्ट में चल रही है। वहीं सोमवार को पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद समेत छह आरोपी कोर्ट में पेश हुए, जबकि पूर्व सांसद कादिर राना समेत अन्य आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए और अधिवक्ता के माध्यम से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया।