{"_id":"62e7f02ca8a702091f1f07ba","slug":"a-muslim-woman-has-demanded-from-police-officer-action-against-her-husband-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का दर्द: पुलिस को सुनाई दास्तां, बोली- शिया से सुन्नी न बनने पर पति ने तलाक देकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का दर्द: पुलिस को सुनाई दास्तां, बोली- शिया से सुन्नी न बनने पर पति ने तलाक देकर घर से निकाला
Mon, 01 Aug 2022 08:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 01 Aug 2022 08:54 PM IST
सार
मुस्लिम महिला ने दर्दभरी दास्तां सुनाई तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। पीड़ित महिला ने बताया कि सुन्नी से शिया न बनने पर पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने कार्रवाई गुहार लगाई है।
विज्ञापन
तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के कैराना में एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति सुन्नी से शिया बनने के लिए दबाव बना रहा है। वहीं विरोध करने पर उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के ऑफिस में पहुंचकर आरोपी पति और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कैराना निवासी सादमा ने पुलिस अधीक्षक शामली को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि करीब आठ साल पहले उसका निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कांधला निवासी युवक के साथ हुआ था। उसके दो बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
तहरीर में आरोप लगाया कि पति और ससुराल वाले उससे सुन्नी से शिया बनने का दबाव बनाने लगे और उसके साथ मारपीट करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसको तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: चंद मिनटों में उजड़ गईं पांच जिंदगियां, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह, ये थी हादसे की वजह
वहीं पीड़ित महिला सादमा का आरोप है कि आरोपी पति अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सुन्नी से जबरन शिया बनाना चाहता था। उसने मना किया तो उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसके चार छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।