फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Quilt caught fire due to bonfire, young man burnt alive...

Muzaffarnagar: अलाव से रजाई में लगी आग, जिंदा जल गया युवक... बचने के लिए शोर भी नहीं मचा पाया दिव्यांग

Sat, 04 Jan 2025 12:18 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 04 Jan 2025 12:18 AM IST
सार

युवक सुनने और बोलने में असमर्थ था। सुबह घेर में महिलाएं पहुंची तो उसका शव जली हुई अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Quilt caught fire due to bonfire, young man burnt alive...
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुर के गांव बसधाड़ा में सर्दी से बचने के लिए तशले में जलाकर रखे गए अलाव की आग में दिव्यांग कपिल जाटव (26) जिंदा जल गया। कई घंटे बाद परिजन पहुंचे तो उन्हें युवक का जला हुआ शव मिला। सूचना पाकर ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने भी पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

 

गांव बसधाड़ा निवासी राजवीर जाटव का 26 वर्षीय बेटा कपिल शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग था। बोलने व सुनने में असमर्थ था। उसका एक हाथ काम करता था। उसके पैरों में भी दिव्यांगता थी। राजवीर जाटव राज मिस्त्री है। वह सुबह अपने छोटे बेटे के साथ गांव दिनकरपुर में एक स्कूल में चिनाई का काम करने गया था। घर पर उसकी पत्नी व पुत्रवधू थी। पुत्रवधू की तबीयत खराब चल रही है। जबकि कपिल घेर में था। शुक्रवार सुबह के समय दोनों घेर में काम करने के बाद वापस घर आ गई थीं। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए कपिल की चारपाई से कुछ दूर तशले में अलाव जलाकर रखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक चारपाई पर बैठा था। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गया। जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। दोपहर के समय महिलाएं घेर में पहुंची तो उन्हें कमरे में धुआं निकलता मिला। कमरे में युवक जली हालत में पड़ा था। यह देखकर महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास रहने वाले लोगों को सूचना दी। युवक का भाई व पिता पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर शाहपुर थाना पुलिस भी पहुंची। थाना पुलिस ने बताया कि युवक ने अपने एक हाथ से दूर रखे तशले को संभवत: पास में खींचा और इस दौरान रजाई तशले पर गिर गई। इससे बिस्तर, कपड़े व चारपाई में आग लग गई। चूंकि युवक बोल नहीं सकता था। इसी के चलते कोई मदद को नहीं आ सका। उधर, घटना से परिवार व गांव में शोक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed