{"_id":"6adf8ad6b426f8ee1c007576","slug":"muzaffarnagar-public-altercation-between-minister-of-state-kapil-dev-agarwal-and-sp-leader-rakesh-sharma-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच सरेआम नोकझोंक, हाथापाई की नौबत आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच सरेआम नोकझोंक, हाथापाई की नौबत आई
Mon, 26 Oct 2026 10:46 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:46 PM IST
सार
टाउनहॉल में वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा के दौरान माइक छीनने को लेकर भी खींचतान हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। दोनों के समर्थक सोशल मीडिया पर भी भिड़ गए।
विज्ञापन
भाजपा और सपा नेताओं में होती खींचतान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टाउनहॉल पहुंचे कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नावल्टी चौराहे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने को लेकर कहासुनी हुई। आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए गए। दोनों के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा और सपा नेता एक-दूसरे के सामने मोर्चा खोलने लगे हैं। सोमवार को टाउनहॉल में फिर यही नजारा देखने को मिला। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे तो यहां मौजूद युवाओं ने डीजे की अनुमति, नावल्टी चौराहे का नामकरण और महर्षि की मूर्ति का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री अपना पक्ष रख रहे थे लेकिन इस बीच माइक को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा के साथ उनकी नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के साथ समाज के गणमान्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया और दोनों नेताओं को अलग-अलग किया।
मेरे हाथ से माइक छीनने का किया प्रयास : मंत्री
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वह अपना संबोधन कर रहे थे। इस बीच सपा के नेता राकेश शर्मा ने माइक छीनने का प्रयास किया। यह लोकतंत्र का मजाक है। वह माइक नहीं छीन पाए। सपा के लोग विचलित हो गए हैं और अपनी भड़ास गलत तरीके से सार्वजनिक तौर पर निकालना चाहते हैं। जानबूझकर विवाद पैदा कर रहे हैं। सपा कभी सत्ता में वापस नहीं लौटेगी।

भाजपा के मंत्री के पास जवाब नहीं : राकेश शर्मा
सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के मंत्री जनता को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। लोगों ने सवाल पूछा कि महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति नावल्टी चौराहे पर क्यों नहीं लगी। समाज से किए गए वायदे पूरे क्यों नहीं किए गए। संबोधन पूरा हो जाने के बाद भी वह माइक नहीं छोड़ रहे थे। हमने माइक लेने का प्रयास नहीं किया, समाज के कहने पर हम सिर्फ अपनी बात रख रहे थे।

एमएलसी चुनाव के दिन भी हुआ था आमना-सामना
भाजपा और सपा नेताओं के बीच इससे पहले एमएलएसी चुनाव में मतदान के दौरान डीएवी इंटर कॉलेज में आमना-सामना हो गया था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि सपा के नेता बिना वोट के ही मतदान कक्ष में घूम रहे हैं, जबकि सपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि भाजपा के लोग बूथ कैप्चरिंग का प्रयास कर रहे हैं। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी सूरज कुमार राय ने स्थिति संभाली थी।

अब यह दिया गया है सुझाव : सन्नी
आयोजक भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के अध्यक्ष सन्नी सिलेलान ने बताया कि राज्यमंत्री से पिछले साल की घोषणा के बारे में पूछा गया था लेकिन इस बीच राकेश शर्मा ने माइक लेने का प्रयास किया। दोनों के बीच नोकझोंक हुई है। समिति ने सुझाव दिया है कि रेलवे स्टेशन के पास के तिराहे का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया जाना चाहिए।
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अक्षय कात्यान पर 15 हजार रुपये की वसूली का आरोप, सीसीटीवी फुटेज वायरल