प्रोफेसर गिरफ्तार: छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ और शोषण का आरोप, परीक्षा में फेल कराने की दी थी धमकी
मुज़फ्फरनगर के चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ और शोषण का आरोप लगाया। सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। एसएसपी ने छात्रा से ली जानकारी।
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के एक प्रोफेसर को छात्रा से यौन शोषण और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा का आरोप है कि प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर प्रोफेसर ने उसे अश्लील हरकतों के लिए मजबूर करने की कोशिश की।
छात्रा की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने स्वयं छात्रा से बात कर घटना की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 24 मई को आपके शहर में क्या हुआ
कॉलेज प्रशासन और जिला अधिकारी स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है और मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी की देखरेख में की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.