फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Principal called student to school on the pretext of mark sheet, she behaved like this, ran out

Muzaffarnagar: प्रिंसिपल ने मार्क्सशीट के बहाने छात्रा को स्कूल बुलाया, कर डाली ऐसी हरकत, रोती हुई बाहर भागी

Wed, 28 May 2025 09:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 28 May 2025 09:19 PM IST
सार

यह घटना बुढ़ाना कस्बे के स्कूल में घटित हुई। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। प्रधानाचार्य के एक नर्सिंग होम को भी सील कर दिया गया। आरोपी फरार है और पुलिस उसे तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Principal called student to school on the pretext of mark sheet, she behaved like this, ran out
स्कूल को सील करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुढ़ाना कस्बे के एक स्कूल में गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने कक्षा दस की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की। परिजनों व हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पूर्व विधायक की सूचना पर पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को सील कर दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानाचार्य व उनके भाई के नर्सिंग होम को भी सील किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य ने कक्षा 10 पास छात्रा को बुधवार को अंक तालिका देने के बहाने स्कूल में बुलाया। पहले तो उसे काफी देर स्कूल में बैठाए रखा गया। बाद में बहाने से एकांत कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा वहां से बचकर बाहर की ओर भागी और परिजनों को जाकर बताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। स्कूल को सील करने की मांग की। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोप है कि प्रधानाचार्य दूसरे वर्ग का है और वह मौके से फरार हो गया था। 
 
विज्ञापन

हंगामे के दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। सूचना मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप सिंह खंड शिक्षा अधिकारी के साथ स्कूल पहुंचे।
 

लोगों ने उन्हें बताया कि स्कूल को कक्षा आठ तक की मान्यता प्राप्त है, उसमें हाईस्कूल की कक्षाएं अवैध रूप से संचालित होती हैं। विभिन्न गंभीर आरोप में बीएसए ने स्कूल को सील कर दिया। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि घटना ने शिक्षा विभाग को शर्मसार किया है। 
 

नर्सिंग होम पर लगाई सील
स्कूल से कुछ दूरी पर प्रधानाचार्य व उसके भाई ने नर्सिंग होम खोला हुआ है। आरोप है कि यह अवैध रूप से संचालित है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह के निर्देश पर सीएचसी के डॉ. अरविंद कांबोज ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नर्सिंग होम को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed