फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar police sent three accused including secretary Faisal Ali to jail in fraud case of 25 lakhs

25 लाख के गबन का मामला: सचिव फैसल अली समेत तीन आरोपी भेजे जेल, सीडीओ के निर्देश पर दर्ज हुआ था मुकदमा

Thu, 31 Mar 2022 08:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Mar 2022 08:47 PM IST
सार

25 लाख के गबन के मामले में पुलिस ने सचिव फैसल अली समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस मामले में सीडीओ के निर्देश के बाद जांच अधिकारी ने दोनों के खिलाफ रतनपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar police sent three accused including secretary Faisal Ali to jail in fraud case of 25 lakhs
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी में छह माह पूर्व गांव कल्याणपुर में तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव और तत्कालीन प्रशासक सहायक विकास अधिकारी बुढ़ाना (कृषि रक्षा) द्वारा किये गए गबन के मामले में पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्तों सहित टेंडर लेने वाली फर्म के मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत कल्याणपुर के पंचायत सचिव फैसल अली, प्रशासक एडीओ (कृषि रक्षा) अनंगपाल सिंह पर अनियमित तरीके से 25 लाख रुपये से अधिक की धनराशि के गबन का आरोप था। इस मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी सहकारिता बुढ़ाना रामशिरोमणि द्वारा की गई थी। सितंबर 2021 में रामशिरोमणि ने जांच रिपोर्ट में बताया कि दोनों पर लगाए गए आरोप सही हैं। दोनों ने मिलकर अनियमित तरीके से 25 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का आहरण किया है। इस मामले में सीडीओ के निर्देश के बाद जांच अधिकारी ने दोनों के खिलाफ रतनपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह: आग लगने से मची भगदड़, धुएं से घुटने लगा दम, बेहोश होकर गिरे कर्मचारी, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस मामले में मुख्य आरोपी ग्राम सचिव फैसल अली निलंबित चल रहा है। जबकि प्रशासक सहायक विकास अधिकारी अनंगपाल सेवानिवृत्त हो चुके हैं। गुरुवार को मामले के विवेचक उपनिरीक्षक ललित कुमार द्वारा टेंडर लेने वाली फर्म के मालिक रवि कुमार निवासी गंगारामपुरा मुजफ्फरनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि उक्त मामले में ग्राम पंचायत सचिव फैसल अली और तत्कालीन प्रशासक अनंगपाल सिंह द्वारा मिलकर हेरा-फेरी की गई है। 

यह भी पढ़ें: दिलचस्प मामला: पत्नी के लिए रिश्तेदार पर हुआ शक, फिर नकली नोटों के सहारे रची बड़ी साजिश, पर खुद ही फंस गया, पढ़ें पूरी कहानी

इसी बीच पुलिस ने इस मामले के दोनों नामजद आरोपियों ग्राम पंचायत सचिव फैसल अली निवासी रामलीला टिल्ला मुजफ्फरनगर और तत्कालीन प्रशासक सहायक विकास अधिकारी अनंगपाल सिंह निवासी गांव भिक्का माजरा जिला शामली को भी हिरासत में लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों फैसल अली, अनंगपाल सिंह और टेंडर लेने वाले फर्म के मालिक रवि कुमार को जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed