{"_id":"6ae0fe925521fc94cc0a01ec","slug":"bike-collision-on-highway-aunt-dies-nephew-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-184060-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हाईवे पर टकराई बाइक, मामी की मौत, भांजा हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हाईवे पर टकराई बाइक, मामी की मौत, भांजा हुआ घायल
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे पर पुरकाजी थाना क्षेत्र में गांव फलौदा के पास बाइक की टक्कर से हुए हादसे में मामी रमेशो (50) की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा भांजा घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अब्दुलपुर निवासी रमेशो (50) अपने भांजे सागर के साथ बाइक पर सवार होकर चरथावल क्षेत्र के गांव अकबरगढ़ गमी में शामिल होने के लिए जा रही थी। दिल्ली-दून हाईवे पर गांव फलौदा के पास पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में रमेशो और सागर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार देवेंद्र कुमार को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों घायलों को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
पीएचसी में डॉक्टरों ने रमेशो को मृत घोषित कर दिया। सागर को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन और ग्रामीण पीएचसी पहुंच गए। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि मृतका पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।