फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar police revealed murder of Arsalan and sent to jail of accused woman

Murder: आखिर सुलझ गई अर्सलान के हत्याकांड की गुत्थी, पड़ोसी महिला ने बच्चे की हत्या कर फेंकी थी लाश

Sat, 18 Nov 2023 04:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Nov 2023 04:50 PM IST
सार

Muzaffarnagar Murder Case : पुलिस ने आखिर अर्सलान के हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी है। खुलासा हुआ कि पड़ोसी महिला ने ही बच्चे की हत्या की थी। हत्या करने के बाद महिला ने बच्चे की लाश को फेंक दिया था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar police revealed murder of Arsalan and sent to jail of accused woman
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा के अर्सलान हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस की जांच में पता चला कि पड़ोसी महिला ने ही अर्सलान की हत्या की थी। बताया गया कि आरोपी महिला तांत्रिक क्रिया करने में लिप्त रहती है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के पास बाहरी व्यक्तियों का आना-जाना बना रहता है। इसी के चलते मृतक अर्सलान की माता ने हत्यारोपी महिला को अपने घर से दो-तीन बार भगा दिया था। इसी रंजिश के चलते 11 नवंबर को आरोपी आसिफा ने गली में खेलते वक्त पांच वर्षीय अर्सलान की कपड़े की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बच्चे के शव को गड्ढा खोदकर दबाने का प्रयास किया था। लेकिन वह सफल नहीं हो सकी थी। 

विज्ञापन

वहीं, पुलिस द्वारा संघन तलाशी के दौरान आरोपी महिला ने अर्सलान के शव को घर से सो मीटर दूर तालाब के किनारे फेंक दिया था। इसके बाद तेज बदबू होने से महिला को पकड़े जाने का डर लगातार भयभीत कर रहा था।

विज्ञापन

वहीं, 13 नवंबर की शाम को पुलिस ने गायब अर्सलान का शव तालाब किनारे प्लास्टिक के बोरे से बरामद कर लिया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव गांव पहुंचा तो देखने के लिए हजारों ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगी ये कहानी: इश्क का ऐसा भूत सवार, प्रेमी के खातिर कर डाला ये कांड, आखिर खुल गया राज

विज्ञापन

बताया गया कि पड़ोसी महिला आसिफा के नहीं पहुंचने पर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर दो दिन तक पूछताछ की तो आरोपी महिला ने हत्या का राज उगल दिया। महिला को अपहरण कर हत्या करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: काम की खबर: तीन महीने रद्द रहेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को होगी परेशानी, जानें- क्या है वजह

बताया गया कि हत्यारोपी महिला का पति गयूर मजदूरी करता है और उसके पांच बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed