{"_id":"634d39e07ab3683f3c388379","slug":"muzaffarnagar-police-have-sent-to-jail-two-accused-in-priyanshu-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: गर्लफ्रेंड से बात करने पर दोस्त का मर्डर, पुलिस ने किया प्रियांशु की हत्या का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: गर्लफ्रेंड से बात करने पर दोस्त का मर्डर, पुलिस ने किया प्रियांशु की हत्या का खुलासा
Mon, 17 Oct 2022 05:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 17 Oct 2022 05:00 PM IST
सार
Murder in Muzaffarnagar: पुलिस ने प्रियांशु की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या करने वाला कोई दुश्मन नहीं बल्कि उसका दोस्त ही निकला।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Murder in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जनपद में मंसूरपुर पुलिस ने सोमवार को प्रियांशु हत्याकांड का खुलासा कर दिया। गर्लफ्रेंड के साथ बात करने से मना करने के बावजूद बातचीत करने के कारण आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रियांशु की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मंसूरपुर निवासी 19 वर्षीय प्रियांशु पुत्र ब्रह्मपाल छह अक्तूबर की रात गांव में ही हो रहे माता के जागरण से संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रियांशु की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। 15 अक्तूबर को गांव के तालाब से पुलिस ने प्रियांशु का शव बरामद कर लिया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
मंसूरपुर थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मंसूरपुर निवासी विशाल की गांव की ही एक युवती से दोस्ती थी। बाद में युवती ने विशाल से दोस्ती खत्म कर प्रियांशु से दोस्ती कर ली थी। यही नहीं विशाल ने भी दूसरी युवती से दोस्ती कर ली थी। प्रियांशु ने विशाल की दूसरी गर्लफ्रेंड से भी बातचीत शुरू कर दी। विशाल ने उसे उसकी नई दोस्त से बात करने से कई बार मना किया, लेकिन मना करने के बावजूद प्रियांशु नहीं माना।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
विशाल ने प्रियांशु से एक हजार रुपये उधार ले रखे थे। प्रियांशु बार-बार कहीं पर भी विशाल को रुपये देने के लिए टोकता रहता था। यह बात विशाल को अच्छी नहीं लगती थी। इन सब बातों से नाराज होकर विशाल ने गांव के ही अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ मिलकर छह अक्तूबर की रात को जागरण से प्रियांशु को बुलाया और उसे बातों में लगाकर गांव में तालाब के किनारे ले गए और वहां चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आला कत्ल के साथ दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा