खुर्शीद हत्याकांड: खुलासे के लिए जुटीं तीन टीमें, आरोपियों का नहीं लगा सुराग, खंगाली जा रही कॉल डिटेल
Muzaffarnagar News: खुर्शीद की हत्या का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।
विस्तार
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी के गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस की तीन टीमें हत्याकांड के खुलासे के लिए जुटी हैं। बताया गया कि मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
शनिवार रात गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद पुत्र वली मोहम्मद की बाइक सवार तीन युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस घटना के संबंध में खुर्शीद के पिता वली मोहम्मद ने मुकदमा पंजीकृत कराया था।
इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस तभी से इस मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल में जुटी है।
मृतक खुर्शीद के फोन की कॉल डिटेल्स भी निकलवाई गई हैं। इसके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित बिंदुओं पर भी जान कर रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद अन्य लोगों से भी पुलिस लगातार पूछताछ की गई है।
यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: अमर उजाला ने किया वीरांगनाओं का सम्मान, शहीदों की याद में हर आंख हुई नम
थाना प्रभारी पंकज राय का कहना है कि पुलिस की टीमें इस हत्याकांड के खुलासे में दिन-रात लगी हैं। बहुत जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: निराश्रित गोवंशों को पकड़ गोकशी, दिल्ली के होटलों में भेजते थे गोमांस, पुलिस से बचाता था भगवा रंग का गमछा