Muzaffarnagar: सपा नेता ने फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, ये है पूरा मामला
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले सपा नेता को पुलिस ने दबोच लिया है। इस मामले में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। जानिए पूरा मामला क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में लीची को छील कर हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर डाल दी गई। इससे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने कोतवाली पहुंच कर नाराजगी जताते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट शहर में तेजी के साथ वायरल हुई। पोस्ट लीची को लेकर थी। लीची को छीलकर फेसबुक पर डाली पोस्ट से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हो रही थीं। इतना ही नहीं, एक समुदाय के लोग पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट कर रहे थे। इस पोस्ट के बारे में जैसे ही हिंदू समाज के लोगों को पता चला तो रोष व्याप्त हो गया।
इसके बाद हिंदूवादी संगठन के नेता संजय अरोरा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर कोतवाली पहुंच कर नाराजगी जताई। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
यह भी पढ़ें: Big Action: भूमाफिया यशपाल पर शिकंजा, 24 घंटे से ज्यादा गरजा बुलडोजर, जमींदोज हुई आलीशान हवेली, देखें तस्वीरें
एसएसपी अभिषेक यादव ने सर्विलांस व साइबर सेल टीम को सक्रिय कर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। एक साथ तीन टीम आरोपी युवक की तलाश में लग गईं। पता चला कि आरोपी युवक सपा लोहिया वाहिनी का पूर्व प्रदेश सचिव है। पुलिस ने एकता विहार कॉलोनी शहाबुद्दीनपुर निवासी मोसीन अंसारी पुत्र नफीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: BKU Split: बड़ी मुश्किल में भाकियू, दस दिन के भीतर फिर लग सकता है तगड़ा झटका, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में किदवईनगर पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने जांच के बाद आरोपी मोसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका चालान कर दिया है, पोस्ट डालने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया है।