फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar police have arrested a fake sub inspector, Aadhar card, wallet recovered

UP: पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी दरोगा, पीड़ित से रखी थी 30 हजार रुपये की डिमांड, पोल खुली तो हर कोई हैरान

Mon, 22 May 2023 06:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 May 2023 06:41 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : एक फर्जी दरोगा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। फर्जी दरोगा ने मुकदमा खत्म कराने के नाम पर पीड़ित परिवार से 30 हजार रुपये की डिमांड रखी थी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar police have arrested a fake sub inspector, Aadhar card, wallet recovered
फर्जी दरोगा पकड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर फर्जी दरोगा को पकड़ा है। फर्जी दरोगा ने युवती को भगा ले जाने के मामले में आरोपी पक्ष को मुकदमा खत्म कराने का आश्वासन देकर दो हजार रुपये ठगे थे। बाकी की रकम लेने पहुंचने के दौरान वह पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, पर्स, उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा मास्क बरामद किया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि एक युवती ने तहरीर देकर कहा था कि पांच मई को उसके भाई ने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजनों ने उसके भाई के विरुद्ध नई मंडी कोतवाली पर मुकदमा लिखाया था। 19 मई को बचन सिंह कॉलोनी निवासी विजय ने घर आकर बताया कि वह क्राइम ब्रांच में दरोगा है। उसके भाई के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म कराने के बारे में बातचीत कर 30 हजार रुपये मांगे। मामला निपटाने के लिए दो हजार रुपये दे दिए गए, तब वह चला गया लेकिन बाकी की रकम शाम को लेने आने की बात कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: छोटे भाई को ठेले पर लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

21 मई को विजय बाकी रकम लेने के लिए पहुंचा। विजय ने पुलिस वाले जूते पहने थे और पुलिस वाला मास्क लगाया हुआ था। शक होने पर युवती व उसके परिजनों ने सवाल जवाब किए तो विजय घबरा गया और भागने लगा लेकिन युवती उसकी मौसी व अन्य मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो एक असली व एक फर्जी आधार कार्ड, पुलिस मास्क, पर्स आदि बरामद किया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, प्रदर्शन, मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया फर्जी दरोगा

एसपी सिटी ने बताया कि बचन सिंह कॉलोनी निवासी विजय मूल रूप से तितावी के गांव ढिंढावली का रहने वाला है। वह दो आधार कार्ड रखता था ताकि कहीं फंसने पर वह फर्जी आधार कार्ड दिखाकर बच सके। उसने और कितने लोगों को फर्जी दरोगा बनकर ठगा है, इसकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed