फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Police even after 48 hours police officer could not trace 11 year old child

यूपी: 11 साल के बच्चे का पता लगाने में छूट रहे अफसरों के पसीने, 48 घंटे बाद भी खाली हाथ, तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Sat, 09 Apr 2022 09:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Apr 2022 09:28 PM IST
सार

48 घंटे के बाद भी पुलिस अधिकारी 11 साल के बच्चे का पता नहीं लगा सके हैं। बच्चे की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम लगी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Police even after 48 hours police officer could not trace 11 year old child
बच्चे की तलाश में जुटे परिजन और पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में पुलिस 11 वर्षीय जकी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने गली, मोहल्ले व हाईवे के तमाम सीसीटीवी खंगाल डाले, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ सुराग नहीं लग सका है। क्राइम ब्रांच जांच में जुटी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला खालापार जोहड़ वाली मस्जिद के पास रहने वाला अरशद किराए के मकान में रहता है। वह कोठियों में पत्थर व टाइल्स लगाने का काम करता है। उसका 11 वर्षीय बेटा जकी सात अप्रैल को दोपहर पास में ही रहने वाले अपने चाचा मुजीब के घर गेम खेलने के लिए गया था। उसकी चाची ने लगभग तीन बजे उसे दही लेने के लिए भेजा था। इसके बाद वह घर नहीं आया। पुलिस को भी सूचना दी गई। तब आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए। खालापार में एक साइकिल की दुकान के पास लगे सीसीटीवी में जकी एक युवक के साथ पैदल जाता दिखाई दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान युवक जकी के कान में बात करता है। कुछ दूर चलने पर दोनों एक टेंपू में बैठते है। युवक का फोटो सीसीटीवी में साफ आ रहा है। शुक्रवार देर रात तक कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम के साथ सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने खालापार से वहलना चौक व मेरठ बेगम पुल तक सीसीटीवी खंगाले। मगर कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जगह सीसीटीवी में दिखा जकी और युवक
पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो सबसे पहले खालापार में युवक के साथ टेंपू में बैठता, दूसरी बार मीनाक्षी चौक पर मेरठ की तरफ जाने वाले एक टेंपू में बैठते दिखाई दिए। इसके बाद सूजडू चुंगी पर उतरने व बाद में दूसरे टेंपू में बैठते दोनों दिखाई दिए, इसके बाद दोनों की जानकारी नहीं मिली।

लद्दावाला में सीसीटीवी में दिखा युवक
बताया गया कि पुलिस टीम ने अपहरण के बाद से नगर के अन्य स्थानों पर भी आरोपी युवक की तलाश शुरू की तो युवक लद्दावाला में भी सीसीटीवी में दिखाई दिया।

बेटे के लिए फोटो लेकर गली-गली घूम रहा अरशद 
अपह्त जकी का पिता व पूरा परिवार जकी के जल्द आने का इंतजार कर रहा है। इसी के चलते पुलिस की कार्रवाई के अलावा अरशद भी अपने बेटे की तलाश में जुटा है। वह बताता है कि क्षेत्र की सभी गली, मोहल्लों व हाईवे के सीसीटीवी खुद भी देखे है। शनिवार को उसने खतौली पहुंच कर बेटे का फोटो दिखाते हुए उसकी तलाश की। उसका पूरा परिवार परेशान है।

तीन छोटे-दो बड़े भाई-बहन
अरशद ने बताया कि उसके परिवार में सबसे बड़ा  बेटा दानिश (17) है। वह  लोहिया बाजार में हार्डवेयर की दुकान पर मजदूरी करता है। उससे छोटी अदिबा (13) जैन कन्या इंटर कालेज में कक्षा छह, अपह्त जकी (11) हनुमान चौक के पास सरकारी स्कूल में कक्षा पांच, बेटी लायबा (9) कक्षा चार में पढ़ती है। 7 वर्षीय वजीहा की कोरोना काल में पढ़ाई छूट गई थी। तीन वर्षीय अयान सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा है।

यह भी पढ़ें: योगीराज में खूब दौड़ रहा बुलडोजर: शामली में अवैध कॉलोनी का सफाया, 25 बीघा जमीन हुई कब्जा मुक्त, देखें तस्वीरें

दूसरे स्कूल में कराना था दाखिला
जकी कक्षा पांच में पढ़ता है। वह अपने स्कूल में प्रथम आया था। अरशद बेटे को इस्लामिया इंटर कालेज में दाखिला दिलाने के लिए टीसी कटवाने गया था। इसी दिन जकी रहस्यमय हालातों में लापता हो गया।

सब परेशान, कान में क्या कहा
जकी को अपने साथ ले जाने वाला युवक सीसीटीवी में जकी के कान में कुछ कहता नजर आ रहा है। उसने ऐसी कौन सी बात कह दी कि जकी युवक के साथ चला गया। इस जवाब परिजनों के साथ ही पुलिस भी खोज रही है। वहीं, मोहल्लावासियों में दहशत के साथ ही रोष भी है। नवेद, मोहम्मद मासूम व कसीम बताते है कि पीड़ित के घर सिपाही तो जानकारी करने आए लेकिन कोई दरोगा व अन्य अधिकारी नहीं आए।

यह भी पढ़ें: कातिल सिपाही के खुल रहे बड़े राज: सरकारी पिस्टल के साथ ड्यूटी से था फरार, सामने आया पिता-पुत्र की हत्या का खौफनाक सच

अपह्त बालक की बरामदगी के लिए पांच टीम बनाई है। जो सीसीटीवी व सभी मार्गों को देख रही है। बालक को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed