मुजफ्फरनगर : हुड़दंगियों से निपटेगी पुलिस की बाइकर्स टीम, शब-ए-बरात, जुमे की नमाज और होली पर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एसएसपी अभिषेक यादव ने आदेश दिए है कि जो भी शराब पीकर हुड़दंग करेगा या स्टंट दिखाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं। झगड़ा करने वालों के साथ भी पुलिस सख्ती से पेश आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावधान... होली, शब-ए-बरात तथा जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा के लिए विशेष माइक्रो प्लान तैयार किया है। हुड़दंग और स्टंट करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। बाइक सवार हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बाइकर्स पुलिस टीम भी बनाई गई है।
शुक्रवार को दुल्हैंडी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शब-ए-बरात और जुमे की नमाज भी है। एक साथ तीन पर्व पर कार्यक्रम आयोजन होने हैं, तो सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कसी है। होली पर होने वाले हुड़दंग को देखते हुए भी पुलिस ने सख्ती बरती है। क्योंकि यह किसी से छिपा नहीं है कि होली पर्व पर शराब पीकर युवक हंगामा, झगड़ा फसाद करते है। बाइक तेज गति से चलाकर स्टंटबाजी भी की जाती है। ऐसे में हादसे होते रहे है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने आदेश दिए है कि जो भी शराब पीकर हुड़दंग करेगा या स्टंट दिखाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं। झगड़ा करने वालों के साथ भी पुलिस सख्ती से पेश आए। किसी को बख्शा न जाए।
जबरदस्ती न लगाए रंग
एसएसपी ने चेतावनी भी दी है कि होली पर्व पर कोई भी किसी को जबरन रंग न लगाएं। यदि शिकायत मिली तो आरोपी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
मिश्रित आबादी-धार्मिक स्थल के पास पुलिस रहेगी तैनात
शब ए बारात तथा जुमे की नमाज व होली पर्व एक ही दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसलिए एसएसपी ने पुलिस व खुफिया को विशेष तौर पर मिश्रित आबादी, धार्मिक स्थल के आसपास भी तैनात किया है ताकि कोग भी किसी को जबरन न रंग लगाएं।
चौराहों पर लगेंगे बैरियर-निगरानी करेगी बाइकर्स पुलिस टीम
होली पर नगर के सभी मुख्य चौराहों और तिराहों पर पुलिस बैरियर लगाएगी ताकि कोई स्टंट न कर सकें। तेज गति से बाइक न दौड़ाई जा सकें। हुड़दगिंयों की निगरानी और कार्रवाई के लिए थाना स्तर पर बाइकर्स पुलिस टीम बनाई गई है।
आठ क्यूआरटी टीम भी लगाई
बताया गया कि कहीं पर यदि कोई विवाद या फसाद होता है तो मौके पर पहुंचने के लिए आठ क्वीक रेस्पोंस टीम भी बनाई है। यह टीम नगर के मुख्य चौराहों पर तैनात रहेगी।
शब-ए-बरात, जुमे की नमाज और होली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हुड़दंगियों से निबटने के लिए बाइकर्स पुलिस टीम बनाई है। - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।
एसएसपी ने किया नगर में भ्रमण
होली पर एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस टीम के साथ नगर के बाजारों में भ्रमण किया। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को शिव चौक पर एकत्र किया। इसके बाद भगत सिंह रोड, दाल मंडी, खालापार, फक्करशाह चौक, मीनाक्षी चौक व शिव चौक तक पैदल मार्च किया।