फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Pharmacist committed suicide by hanging, he was posted at PHC

यूपी: PHC पर तैनात फार्मासिस्ट ने उठाया दर्दनाक कदम, डॉक्टरों में मचा हड़कंप, पत्नी-बेटे का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 25 Aug 2023 01:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Aug 2023 01:28 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : PHC पर तैनात फार्मासिस्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, सूचना मिलते ही डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। वहीं, परिजनों व पत्नी-बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Pharmacist committed suicide by hanging, he was posted at PHC
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग में तैनात फार्मासिस्ट ने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। बताया गया कि पौढ़ी गढ़वाल के गांव खेतू पिजोली के मूल निवासी कैलाश रावत (50) ने पुरकाजी स्वास्थ्य केंंद्र पर अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर जान दी है। उधर, घटना का पता चलते ही परिजन, पत्नी स्वेता और बेटा कार्तिक मौके पर पहुंचे। इस दौरान विभागीय टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


कैलाश रावत वर्ष 2022 में जिले के स्वास्थ्य विभाग में आए थे। वह पुरकाजी के फलौदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर तैनात रहे थे। इसके बाद उनका चरथावल के दूधली पीएचसी पर तबादला हो गया था। 21 अगस्त को उनका दूधली से पुरकाजी पीएचसी पर तबादला हो गया था। उनका परिवार शुरू से ही फलौदा पीएचसी पर मिले सरकारी आवास में रहता था।

विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार में उनकी डयूटी पुरकाजी पीएचसी पर रात में थी। वह लगभग नौ बजे पुरकाजी पीएचसी पर पहुंचे थे और कर्मचारियों से बातचीत करने के बाद अपने सरकारी आवास में आराम करने के लिए चले गए थे। रात में कोई मरीज नहीं पहुंचा तो उन्हें बुलाया नहीं गया।

यह भी पढ़ें: रुला देंगी तस्वीरें: नौ चिताएं जलती देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों के चूल्हे पड़े ठंडे, सदमे में परिजन

शुक्रवार सुबह उन्हें बुलाने के लिए भेजा गया, लेकिन उनका शव अपने आवास में फांसी पर लटका मिला। इस सूचना पर पीएचसी पर तैनात सभी डॉक्टर व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुरकाजी पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट को लेकर सामने आया बड़ा सच, पाकिस्तान में बैठकर कर रहा ये हरकत, SP बोले- आरोपी जल्द होंगे अरेस्ट

पीएचसी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि कैलाश रावत चार दिन पहले ही पुरकाजी पीएचसी पर तैनात हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed