फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Paramedical staff protest against woman surgeon, hospital services disrupted

Muzaffarnagar: महिला सर्जन के खिलाफ फूटा पैरामेडिकल स्टाफ का गुस्सा, हड़ताल से ठप पड़ा जिला अस्पताल

Thu, 09 Oct 2025 11:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 09 Oct 2025 11:49 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में महिला सर्जन डॉ. चारू ढल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर पैरामेडिकल स्टाफ ने हड़ताल कर दी। स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय धरने पर बैठ गए, जिससे ओपीडी सेवाएं ठप हो गईं। मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Paramedical staff protest against woman surgeon, hospital services disrupted
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में गुरुवार सुबह अचानक माहौल गर्म हो गया। पैरामेडिकल स्टाफ ने वरिष्ठ सर्जन डॉ. चारू ढल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। गुस्साए कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया और सीएमएस कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। मरीजों की लंबी कतारें लग गईं और ओपीडी सेवाएं ठप हो गईं।

विज्ञापन

आरोप है कि डॉ. चारू ढल अक्सर कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं। पूर्व में भी कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को फिर स्टाफ नर्स उपासना, शिखा और नेहा चौधरी के साथ अभद्रता की गई, जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर में ढाबा बना रणभूमि: खाने पर विवाद-युवक की पीटकर हत्या, आर्मी जवान घायल, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने जमीन पर बैठकर धरना शुरू किया। उनकी मांग है कि डॉ. चारू ढल को तुरंत हटाया जाए और जांच की जाए। धरने में फार्मासिस्ट हारून अली, अनिल सिंह, उपासना, नेहा समेत कई कर्मचारी शामिल रहे। नारेबाजी के बीच गुस्से का माहौल बना रहा।

हड़ताल के कारण ओपीडी और दवा वितरण केंद्र दोनों बंद हो गए। मरीज घंटों अस्पताल में भटकते रहे लेकिन इलाज नहीं मिल पाया। पर्ची लेकर आए मरीजों को दवा नहीं मिल सकी। फ्रैक्चर मरीज नूरजहां ने बताया कि वह सुबह से इंतजार कर रही हैं लेकिन कोई डॉक्टर नहीं मिला। पंकज ने कहा कि डॉक्टर को दिखाने के बाद भी दवा खिड़की बंद है।

हड़ताल की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएमएस ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन स्टाफ अपने रुख पर अड़ा रहा। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, हालांकि डॉक्टर चारू ढल की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

अस्पताल के बाहर मरीजों की भीड़ अब भी लगी है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि विवाद जल्द सुलझे और सेवाएं बहाल हों। कर्मचारियों का कहना है कि “सम्मान से समझौता नहीं करेंगे”, जबकि मरीजों की पुकार है- 'हमारे इलाज पर विवाद का असर न पड़े।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed