{"_id":"5e20ac6c8ebc3e4b11782045","slug":"muzaffarnagar-news-youth-killed-in-ankit-vihar-muzaffarnagar-news-mrt464193565","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित विहार में युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित विहार में युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकित विहार में युवक की पीटकर हत्या
मुजफ्फरनगर। अंकित विहार में मंगलवार शाम मामूली विवाद में कुछ लोगों ने युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नाजुक हालत में युवक को जिला अस्पताल से पहले मेरठ और वहां से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंकित विहार निवासी मोनू शर्मा (27 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार की मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने मोनू कोबुरी तरह से मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ से युवक को दिल्ली रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह मोनू शर्मा की मौत हो गई। एसआई धीरज सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व युवक का किसी से झगड़ा हुआ था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल युवक की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई है। युवक के परिजन फिलहाल शव के साथ दिल्ली में है। रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवक के साथ किसने और क्यों मारपीट की थी, इसकी भी जानकारी तहरीर आने के बाद ही मिल पाएगी।