फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Wrestlers honored

खेल से किए जा सकते हैं बड़े मुकाम हासिल : बालियान

Tue, 12 Nov 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Wrestlers honored
शाहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक ने स्थानीय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में चल रहे अखाड़े के दस पहलवानों का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में चल रहे अखाड़े के दस पहलवानों का स्कूल , कॉलेज व यूनिवर्सिटी में दमदार प्रदर्शन की बदौलत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। पहलवानों के चयनित होने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक ने कॉलेज पहुंचकर उनको सम्मानित किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने खेलों में भविष्य बताते हुए कहा कि वर्तमान में खेल ही ऐसा माध्यम है जिससे बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने खेल के क्षेत्र में अपना हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कॉलेज के अध्यक्ष राहुल बालियान ने बताया कि क्षेत्र के खिलाड़ियों व पहलवानों की समस्याओं को देखते हुए कालेज में साईं द्वारा सेंटर स्थापित किया जा रहा है। कुश्ती कोच विशु बालियान व पंकज कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर अपना दमखम दिखाने वाले पहलवान उत्तम का चयन प्रदेश से होने के अलावा रिजवान, सागर, आयुष व अमित यादव का चयन उत्तराखंड स्टेट से हुआ है। इसके अलावा चयनित पहलवान धर्मेंद्र, दीपक, गौरव, आफताब, धनंजय 17 से 22 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed