{"_id":"5e20a9148ebc3e4adc1ee927","slug":"muzaffarnagar-news-wife-beat-her-husband-khatauli-news-mrt464190131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने अपने पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने अपने पति को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने अपने पति को पीटा
मंसूरपुर। पत्नी पर अपनी बहन के साथ मिलकर पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी दो मासूम बच्चियों को पति के पास छोड़कर अपने मायके में चली गई।
पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर पत्नी की शिकायत की। आरोप है कि पत्नी अपने पति के परिजनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा चुकी है।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक थाने पहुंचा। वह अपने साथ दो मासूम बच्चियों को भी लिए हुए था। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम उसकी पत्नी ने अपनी बहन के साथ मिलकर पहले तो उसके साथ गाली गलौज की। उसके बाद उसको मारपीट कर घायल दिया और दो मासूम बच्चियों को उसके पास ही छोड़कर अपने मायके में चली गई। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुकी है। यही नहीं उसके और उसके परिवार के खिलाफ एक बार रिपोर्ट भी दर्ज करा चुकी है। उसने थाना प्रभारी से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित को उसकी पत्नी दिलाने का आश्वासन दिया है।