{"_id":"60a3a882240d500dae13cdfb","slug":"muzaffarnagar-news-uww-has-released-the-rankings-and-wrestler-divya-kakran-has-get-second-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने जारी की रैंकिंग, पहलवान दिव्या काकरान को विश्व में मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने जारी की रैंकिंग, पहलवान दिव्या काकरान को विश्व में मिला दूसरा स्थान
Tue, 18 May 2021 05:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 18 May 2021 05:17 PM IST
सार
पहलवान दिव्या काकरान ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। कजाकिस्तान में हुई सीनियर एशिया कुश्ती प्रतियोगिता के बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने रैंकिंग जारी की है। जारी रैंकिंग में काकरान को विश्व में दूसरा स्थान मिला है। पढ़िए अब तक कितने मेडल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
divya kakran
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी दिव्या काकरान ने एक बार फिर से अपने जिले और देश का नाम रोशन किया है। पहलवान दिव्या काकरान ने 72 किलोभार वर्ग में विश्व में दूसरा स्थान हासिल किया है। लेकिन उन्हें ओलंपिक के लिए कोटा नहीं मिला है।
विज्ञापन
बता दें कि कजाकिस्तान में सीनियर एशिया कुश्ती प्रतियोगिता हुई थी। प्रतियोगिता के बाद यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने कुश्ती में अनेक वर्गों के लिए रैंकिंग जारी की है। यूडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा जारी की गई रैंकिंग के अनुसार दिव्या काकरान को विश्व में दूसरा स्थान मिला है। वहीं दिव्या काकरान ने इससे पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। दिव्या काकरान की इस उपलब्धि पर गांव पुरबालियान और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
दिव्या के पिता सूरजवीर पहलवान ने बताया कि दिव्या ने अप्रैल महीने में कजाकिस्तान में हुई सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में 72 किलोग्राम भार वर्ग में कोरिया के पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इसी के आधार पर विश्व कुश्ती संघ द्वारा 72 किलोग्राम भार वर्ग में महिला रैंकिंग में दिव्या को दूसरा स्थान मिला है। प्रथम स्थान यूक्रेन की महिला पहलवान को दिया गया है। उन्होंने बताया कि दिव्या अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 75 से अधिक मेडल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
दिव्या काकरान दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सीनियर टिकट कलक्टर की पोस्ट पर तैनात हैं। उन्हें भारत के लिए कांस्य पदक के साथ विश्व पटल पर कुश्ती में नाम रोशन करने पर यह नौकरी दी गई है। इसके अलावा भी उत्तर प्रदेश सरकार से वह पेंशन ले रही हैं।
पहलवान सूरजवीर और जनपद के कुश्ती कोच जितेंद्र कुमार का कहना है कि दिव्या के विश्व स्तर पर कुश्ती में परफॉर्मेंस को देखते हुए ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए भेजना चाहिए। उन्हें पूरी आशा है कि दिव्या ओलंपिक खेलों में भारत के लिए मेडल जीतेगी।