फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Shukatirtha Ganga Ghat Morena

शुकतीर्थ में मां गंगा की पूजा अर्चना के साथ गंगा यात्रा का समापन

Sat, 01 Feb 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Shukatirtha Ganga Ghat Morena
शुकतीर्थ में गंगा यात्रा के समापन पर गंगा की पूजा अ्रर्चना करते प्रभारी मंत्री व विधायक व अन्य भा - फोटो : KHATAULI
5100 दीप प्रज्वलित होने से जगमग हुआ शुकतीर्थ गंगा घाट
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गंगा यात्रा के समापन पर शुकतीर्थ गंगा घाट पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी चेतन चौहान ने कहा कि गंगा की यह यात्रा पांच दिन गंगा किनारे के 27 गांवों से होकर गुजरी। यात्रा का संदेश बहुत अच्छा गया, जनजागरण कार्यक्रम हुआ। लोगों को मां गंगा सेवा करने के लिए बुलाती है।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान 24 करोड़ लोगों ने स्नान किया। गंगा स्वच्छ होने से विश्व के 92 देशों के राजनायिकों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा किनारे विशाल मेलों का आयोजन करने की सरकार की इच्छा है। स्नान करने के लिए पूरे विश्व में गंगा के पानी से अच्छा पानी नहीं है। जमुना गंगा के बीच गंगा के पानी से फसलों की पैदावार बहुत अच्छी होती है। सरकार की ओर से गंगा किनारे फलदार पौधे और जैविक खेती कराए जाने की योजनाओं की मूर्त रूप दिया जा रहा है। गंगा और जलवायु को प्रदूषित मत करो। हर साल जमीन में एक सेेंटीमीटर जल नीचे की ओर जा रहा है। इससे पूर्व, खेल मैदान पर हुई सभा में चेतन चौहान ने कहा कि युवा कल्याण योजना से गांव- गांव में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। गंगा यात्रा के बाद चेतना का संचार हुआ है। गंगा मैय्या का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। इस दौरान विधायक विक्रम सैनी, नमामि गंगा के संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, जोगेंद्र वर्मा, रामकुमार शर्मा, विनोद शर्मा, प्रधान सुशील, मदनपाल एडवोकेट, प्रधान नीरज रायल शास्त्री, अजय कृष्ण शास्त्री, डा. महकार सिंह , प्रेम शंकर मिश्रा, वीरपाल सहरावत, प्रधान संसार सिंह, नेमपाल प्रधान, बुधराम चौहान, सुशील शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एडीएम अमित कुमार, सीडीओ आलोक यादव, एसडीएम जानसठ कुलदीप मीणा, तहसीलदार अमित कुमार, बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव, रेंजर सिंहराज सिंह पुण्डीर, सीओ भोपा राम मोहन शर्मा, कार्यवाहक प्रभारी वसीम सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed