फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Seven convicts sentenced to two years each for forcible harvesting

Muzaffarnagar News: जबरन फसल काटने पर सात दोषियों को दो-दो साल की सजा

Thu, 20 Jul 2023 07:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Jul 2023 07:13 PM IST
सार

शामली के कैराना में 22 साल पहले किसानों की फसल जबरन काटने के मामले में सात आरोपियों को दो दो साल की सजा सुनाई है। गैंगस्टर की धारा में आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Seven convicts sentenced to two years each for forcible harvesting
फसल- file photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कैराना में 22 साल पहले किसानों की फसल जबरन काटने के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की थी। गैंगस्टर की धारा में सात आरोपियों को दो-दो साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर और राजेश शर्मा ने बताया कि कैराना क्षेत्र के सहपत गांव में 10 अप्रैल 2001 को टेकराम ने गांव के ही रामकिशन, राज्जा, जगदीश, बलदेव, प्यारा, तेजा और बाबू के विरुद्ध एक राय होकर गाली गलौज कर बंदूकों से लैस होकर जबरदस्ती गेहूं की फसल काटने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


दूसर मुकदमा 16 सितंबर 2001 को सहपत निवासी नकली सिंह ने इन्हीं आरोपियों के खिलाफ फसल को जबरदस्ती ट्रैक्टर द्वारा नष्ट करने का आरोप लगाया था।

तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक बले सिंह ने  अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया। प्रकरण की सुनवाई गैंगस्टर न्यायालय के पीठासीन अधिकारी  अशोक कुमार ने की। दोषी रामकिशन, राज्जा ,जगदीश ,बलदेव, प्यारा ,तेजा और बाबू को दो-दो वर्ष की सजा और प्रत्येक को 5000 जुर्माने से दंडित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed