{"_id":"5e20aa598ebc3e4b11782042","slug":"muzaffarnagar-news-rajiv-s-absconding-murderer-muzaffarnagar-news-mrt464191162","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव के फरार हत्यारोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव के फरार हत्यारोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। हथौड़े से पीटकर युवक की हत्या के मामले में ढाई माह से फरार आरोपी पर एसएसपी ने दस हजार से बढ़ाकर ईनाम बीस हजार रुपये कर दिया। पुलिस उसके मकान पर कुर्की वारंट भी चस्पा कर चुकी है।
छपार गांव में 31अक्टूबर को राजीव उर्फ राजू की गांव के ही आर्यकांत उर्फ काजू ने हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी थी। कई दिन बाद उसकी जेब से मिली चिप से हत्या के राज का पता चला था। हत्यारोपी ने राजीव की हथौड़े से पीटकर हत्या करने की वीडियो मोबाइल फोन पर बनाई थी। हत्या के बाद शव को जमीन में दबा दिया था। हत्यारोपी आर्यकांत की जेब से मिली चिप से इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों के मदद से चिप में पड़ी वीडियो को देख कर जंगल से जमीन में दबा राजीव का शव कई दिन बाद बरामद किया था, मगर तब तक हत्यारोपी आर्यकांत फरार हो चुका था। पुलिस ने उसकी तलाश में अनेक स्थानों पर दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो हत्यारोपी के पिता छत्रपाल त्यागी को सहयोग करने के आरोप में जेल भेज दिया। 16 दिसंबर को एसएसपी ने फरार हत्यारोपी पर दस हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को उस पर ईनाम की धनराशि बढ़ा कर 20 हजार रुपये कर दिया। छपार इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।