{"_id":"5e18c59a8ebc3e87ad58b65e","slug":"muzaffarnagar-news-railway-alert-on-animals-khatauli-news-mrt463167256","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे विभाग आवारा पशुओं के ट्रैक पर घूमने को लेकर रहा सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे विभाग आवारा पशुओं के ट्रैक पर घूमने को लेकर रहा सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे आवारा पशु के कटने और इंजन में अवशेष फंसने की घटना को लेकर रेलवे विभाग शुक्रवार को दिन भर सतर्क रहा। रेलवे ने आवारा पशुओं के रेलवे ट्रैक से हटाने की जिम्मेदारी गैंगमैनों को सौंपी। गैंगमैन दिन भर ट्रैक पर घूमते रहे। रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन के आस पास रहने वाले लोगों से रेलवे ट्रैक पर आवारा पशुओं के घूमने की सूचना देने के लिए कहा है। जगत कालोनी के लोगों ने रेलवे से तारबंदी कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार रात 9 बजे हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे तहसील के सामने आवारा पशु आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई गई थी। मृतक पशु के अवशेष ट्रेन के इंजन में फंस गए थे। चालक ने इमरजेंसी बे्रक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था और इंजन में खराबी आ गई थी। पशु के टकराने से ट्रेन के सभी बोगियों में तेज झटका लगा था। जिसको लेकर यात्री भी सहम गए थे।
शुक्रवार को रेलवे की ओर से गैंगमैनों को रेलवे ट्रैक से आवारा पशुओं को हटाने के लिए लगा दिया गया था। शुक्रवार को सुबह से लेकर देर शाम तक गैंगमैन रेलवे ट्रैक पर आवारा पशुओं को तलाश करते रहे। कर्मचारियों ने जगत कालोनी के लोगों से रेलवे ट्रैक पर जानवर घूमने की सूचना देने के लिए कहा है। जगत कालोनी के लोगों का कहना है आवारा पशुओं को रोकने के लिए रेलवे विभाग को बस्ती के आसपास दोनों साइड में तारबंदी करानी चाहिए।
विज्ञापन
सफेदा रोड फाटक से लेकर रेलवे स्टेशन, बुआड़ा फाटक के आलावा मंसूरपुर रेलवे स्टेशन तक रेलवे ट्रेक पर घूमने वाले आवारा पशुओं को हटाने के लिए रेलवे विभाग ने गैंगमैनों का लगाया है। गैंगमैन प्रतिदिन रेलवे ट्रैक पर जांच करेंगे और आवारा पशुओं के घूमने की जानकारी देंगे - कमलेश कुमार, स्टेशन मास्टर।