{"_id":"5e2b3f888ebc3e4b5e216c72","slug":"muzaffarnagar-news-preparations-for-namami-gange-trip-khatauli-news-mrt465596830","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे यात्रा को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री ने बैठक ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे यात्रा को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री ने बैठक ली
विज्ञापन
जानसठ में नमामि गंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेते केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। नमामि गंगा यात्रा यात्रा में 27 जनवरी को मुख्यमंत्री के यात्रा में शामिल होने तथा रामराज में जनसभा को संबोधित करने को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और विधायक विक्रम सैनी ने तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
लोक निरीक्षण भवन पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने बताया कि गंगा यात्रा के दौरान बिजनौर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्रा में शामिल होकर रामराज तक आएंगे। यात्रा का गांव देवल, सिखरेड़ा, मीरापुर, रामराज में स्वागत किया जाएगा। उसके बाद मुख्यमंत्री रामराज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। नमामि गंगा कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा किनारे मौजूद सात गांव में पांच मंत्री व विधायक समेत चेयरमैन व कार्यकर्ता रात्रि में विश्राम कर ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों को बताएंगे।
विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि नमामि गंगा को लेकर गांव-गांव में कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें भाजपा की नीतियों के बारे में बताया जा रहा है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, सुधीर सैनी, राजीव गुप्ता, ब्रिजेश रस्तोगी, वंदना वर्मा, महेश चंद शर्मा, हरीश अहलावत, मीरापुर के पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, सभासद प्रवीन तंवर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।