फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Police-Administration Alert

जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रहा पुलिस-प्रशासन

Sat, 11 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Police-Administration Alert
कच्ची सडक पर जुमे की नमाज के दौरान तैनात पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर में हुए उपद्रव के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। सभी संवेदनशील चौराहों व स्थलों के साथ ही एक वर्ग के धर्मस्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

20 दिसंबर को शहर क्षेत्र में किए गए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस-प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर लगातार सतर्कता बरत रहा है। शुक्रवार दोपहर नमाज के लिए शहर के सभी संवेदनशील चौराहों मदीना चौक, सरवट कब्रिस्तान टी-प्वाइंट, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक व शिवचौक समेत एक वर्ग के धर्मस्थलों पर पुलिस बल मौजूद रहा। नमाज से पहले ही अफसर एक वर्ग के गण्यमान्य लोगों को विश्वास में लेकर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कराने की कवायद में जुटे रहे। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव खुद भी शहर की सड़कों पर गश्त करते रहे। सकुशल नमाज अदा होने तक अफसरों ने राहत की सांस ली। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती गई। स्थानीय थाना पुलिस को अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे। सब कुछ सामान्य तौर पर संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed