फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Moni Amavasya in Shukatirtha

शुकतीर्थ में मोनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई

Sat, 25 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Moni Amavasya in Shukatirtha
शुकतीर्थ में मोनी अमावस्या पर मां गंगा की पूजा करते श्रद्घालु। - फोटो : KHATAULI
शुकतीर्थ में मोनी अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाई
विज्ञापन

मोरना। मोनी अमावस्या पर आस्था की नगरी शुकतीर्थ में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा में श्रद्धापूर्वक गोते लगाकर पुण्य अर्जित किया। पुरोहितों से कथा सुनीं और मछलियों को आटे की गोली खिलाकर अन्नदान किया। मंदिरों के दर्शन कर संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

भागवत उद्गम स्थल शुकतीर्थ गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह से ही दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को जमावड़ा लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान कर पूजा अर्चना की। गंगा घाट के पुरोहितों से कथा सुनकर पितृों की आत्मा की शांति के लिए तिल, तेल, अन्न, मिठाई, वस्त्र, नकद दान देते हुए विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के दर्शन किए। वहीं, शिक्षा ऋषि ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव महाराज के समाधि स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। दंडी आश्रम, हनुमानधाम, शिवधाम, गणेशधाम, पिताम्बराधाम, दुर्गाधाम, महेश्वरधाम, गोडियामठ, शनिधाम, महाशक्ति सिद्धपीठ आश्रम आदि अन्य आश्रमों के मंदिरों के दर्शन कर पूजा अर्चना कर परिवार के लिए मन्नत मांगी। इस मौके पर स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी गुरुदत्त महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी गीतानंद गिरि महाराज, स्वामी वेददास महाराज, माता राजनंदेश्वरी, स्वामी भक्ति भूषण महाराज, स्वामी महानंद महाराज, स्वामी अयोध्या प्रसाद महाराज आदि से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed