{"_id":"5e2b445a8ebc3eeb7a42ba9e","slug":"muzaffarnagar-news-inspection-of-ganga-yatra-route-muzaffarnagar-news-mrt4656009175","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने गंगा यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने गंगा यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
विज्ञापन
गंगा यात्रा के मद्देनजर मीरापुर क्षेत्र सडक निर्माण कार्य करती जेसीबी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रभारी मंत्री ने गंगा यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंगा यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों की जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने समीक्षा की। उन्होंने गंगा किनारे के गांवों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में चेतन चौहान ने डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव को आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि गंगा के प्रति अटूट श्रद्धा, स्वच्छता व निर्मलता के संकल्प को गति देने के लिए 27 से 31 जनवरी तक बिजनौर से कानपुर व बलिया से कानपुर तक दो यात्राएं शुरू होंगी। 1358 किलोमीटर की यात्रा में 27 जिलों, 1038 ग्रामसभाओं, 21 नगर निकाय में गंगा के प्रति जनजागरण, शुद्धता, स्वच्छता, पवित्रता के साथ सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, गंगा मैदान, पौधरोपण, शिक्षा, पर्यावरण, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित कराए जा रहे हैं। उन्होंने गंगा यात्रा के संबंध में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा की पांच दिनों के कार्यक्रम में गंगा नदी किनारे के 14 ग्रामों में जन चौपाल, रात्रि चौपाल का आयोजन कर वहां की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं से संतृप्त भी किया जाएगा। गंगा यात्रा में सूचना विभाग द्वारा पांच दिवसीय गंगा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। राज्य मंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, सीडीओ आलोक यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, वीरपाल निर्वाल आदि मौजूद रहे। बाद में प्रभारी मंत्री ने उक्त सभी के साथ गंगा बैराज पर जाकर कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया।
भाजपा ने की बैठक
मुजफ्फरनगर। 27 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यालय पर भाजपा की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि जनपद के 18 गांवों में यात्रा प्रवेश करेगी। अभियान को लेकर नमामि गंगे के वीरपाल निर्वाल ने जानकारी दी। बैठक में हरीश अहलावत, रोहिल वाल्मीकि, शरद शर्मा, पंकज त्यागी, संजय गर्ग, अचिंत मित्तल, देशबंधु तोमर, सतीश खटीक, सुनील सिंघल, दीपा कौशिक आदि मौजूद रहे।