{"_id":"6290690af8f07405b25e7959","slug":"muzaffarnagar-news-former-member-son-ssb-jawan-martyred-in-attack-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSB का जवान शहीद: हमले में गोली लगने से हुई मौत, पूर्व सभासद के घर पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSB का जवान शहीद: हमले में गोली लगने से हुई मौत, पूर्व सभासद के घर पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 27 May 2022 11:30 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 27 May 2022 11:30 AM IST
सार
SSB का जवान हमले में शहीद हो गया। वहीं बेटे के शहीद होने की खबर से पूर्व सभासद के घर मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
एसएसबी का जवान शहीद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के कोकराझार में तैनात सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान अंकित चौधरी (30) की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंकित को नक्सली हमले में गोली लगी है। उधर, बेटे के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूर्व सभासद के घर मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी प्रमोद बालियान का पुत्र अंकित 2013 में एसएसबी में चयनित हुआ था और इन दिनों कोकराझार में तैनात था। परिजनों को गोली लगने की जानकारी दी गई है। भारत-भूटान सीमा के निकट नक्सली हमले में गोली लगने की सूचना बताई जा रही है, लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि अंकित की मां पूर्व में सभासद रह चुकी हैं।
विज्ञापन