{"_id":"6241dc107ea34d49f71d6f39","slug":"muzaffarnagar-news-former-block-chief-alleges-50-lakh-scam-dm-cb-singh-handed-over-investigation-to-cdo-alok-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख के घोटाले का आरोप: ब्लाक प्रमुख ने मंदिरों-मस्जिदों में खर्च किए 18 लाख, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख के घोटाले का आरोप: ब्लाक प्रमुख ने मंदिरों-मस्जिदों में खर्च किए 18 लाख, जानें क्या है पूरा मामला
Mon, 28 Mar 2022 09:32 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 28 Mar 2022 09:32 PM IST
सार
पूर्व ब्लाक प्रमुख ने 50 लाख रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। इस मामले में डीएम सीबी सिंह ने सीडीओ आलोक यादव को जांच सौंपी दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना की ब्लाक प्रमुख पाल्लो देवी पर गैर कानूनी तरीके से मंदिर-मस्जिद में काम दिखाकर 18 लाख का भुगतान किए जाने का आरोप लगाया गया है। ब्लाक में 50 लाख के घोटाले के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के सभागार में पत्रकारों से वार्ता में पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह और क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि बुढ़ाना ब्लाक प्रमुख चुनाव जीतने के बाद से आज तक ब्लाक में नहीं आई है। उनका बेटा विनोद मलिक ब्लाक कार्यालय में बैठता है, जो गैर कानूनी है।
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख कार्यालय को तोड़कर एक नया कार्यालय बनाया गया है, इसमें बैठकर विनोद मलिक राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहता है। पूर्व प्रमुख ने आरोप लगाया कि एक संगठन की टोपी ओढ़कर अधिकारियों और कर्मचारियों को डराया जाता है। 18 लाख का भुगतान मंदिरों और मस्जिदों में काम कराने के नाम पर कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पत्नी का कत्ल: विवाहिता के नहीं थे मां-बाप और भाई, ससुराल पहुंचा पति, फिर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, खौफनाक है पूरी वारदात
कानून के अनुसार सरकारी पैसा मंदिर-मस्जिद में नहीं लग सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लाक में 50 लाख से अधिक का घोटाला हुआ है। पहले से हुए कार्यों को दिखा दिया गया है। इस मामले में हम डीएम सीबी सिंह को सबूत के साथ सभी शिकायतें कर चुके हैं। इस मामले की जांच सीडीओ आलोक यादव को दी गई है। पत्रकार वार्ता में प्रधान कपिल कुमार, श्रीपाल, प्रदीप, कुंवरपाल, रीतेश कुमार, विजय आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: युवक को गोलियों से भूना: रजबहे के पास फेंकी लाश, खौफनाक मंजर देख सहम गए लोग, देखिए वारदात की तस्वीरें