फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Director of Printing Press arrested

आपत्तिजनक पोस्टर छापने वाला प्रिटिंग प्रेस संचालक गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Director of Printing Press arrested
मुजफ्फरनगर। सीएए को लेकर मदीना चौक पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्टर चस्पा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी प्रिंटिंग प्रेस संचालक है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बुधवार रात कुछ लोगों ने मदीना चौक पर आपत्तिजनक एवं एक वर्ग को भड़काने वाले पोस्टर चस्पा कर दिए थे। बृहस्पतिवार सुबह मामले की जानकारी लगने पर पुलिस ने पोस्टर उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिए थे। मामले में आपत्तिजनक पोस्टर छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सुब्हान अली, पोस्टर छपवाने वाले टिंकू सलमान एवं एक अज्ञात सभी निवासीगण मोहल्ला महमूदनगर गली नंबर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्टर छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सुब्हान अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, दोनों अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed