फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Dense fog increases problems

घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, ठंड का असर कम नहीं

Wed, 22 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Dense fog increases problems
नगर में घने कोहरे के बीच जाती युवतियां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, ठंड का असर कम नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोहरे और ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा और ठंड भी काफी रही। अधिकतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया है। दिन में भी ठिठुरन कम नहीं हो रही है। साथ ही मौसम में नमी अधिक होने के चले बारिश के आसार बने हुए हैं।
करीब एक महीने से जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। सुबह को घना कोहरा आने से जनजीवन प्रभावित हो जाता है। मंगलवार को भी अलसुबह से ही घना कोहरा छा गया था। इसका असर दोपहर तक बना रहा। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों की मुसीबतें बढ़ी रही। बस और ट्रेन यातायात प्रभावित रहा। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन यह भी बेअसर रही। थोड़ी देर बाद ही बादल छा गए और ठंड में और ज्यादा इजाफा हो गया। जिले का अधिकतम तापमान 15.4 तथा न्यूनतम 8.2 डिग्री रिकार्ड यिा गया। आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। बीते कई दिनों से मौसम में नमी बढ़ी हुई है। इसके चलते बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गलन वाली सर्दी से परेशान हो रहे लोग
बीते कई दिनों से गलन वाली सर्दी पड़ रही है। हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी के चलते बाजार भी देरी से खुल रहे हैं और शाम को जल्दी दुकानें बंद हो जाती हैं। रात्रि आठ बजे से ही बाजार में सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ट्रेनें विलंब से पहुंची
मुजफ्फरनगर। मंगलवार सुबह घने कोहरे का असर सड़क के अलावा रेल संचालन पर भी पड़ा। यहां से गुजरने वाली कई ट्रेन देरी से पहुंची। ऋषिकेश पैसेंजर एक घंटे 11 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस एक घंटा 47 मिनट, नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे, निजामुद्दीन अंबाला पैसेंजर सवा दो घंटे, अंबाला-दिल्ली पैसेंजर एक घंटा पांच मिनट, सुपर 47 मिनट, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर 44 मिनट, कलिंगा एक्सप्रेस एक घंटा देर से यहां पहुंची। देहरादून सुपर फास्ट भी सवा घंटे देरी से चल रही थी।

रोडवेज में यात्री घटे
मुजफ्फरनगर। घने कोहरे और सर्दी का असर रोडवेज की आय पर भी पड़ रहा है। अधिक ठंड होने के कारण रात्रि कालीन सेवाओं में यात्री कम सफर कर रहे है, जिससे डिपो की आय प्रभावित हो रही है। मुजफ्फरनगर डिपो के केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि सर्दी के कारण रोडवेज बसों का लोड फैक्टर कम होने के कारण प्रतिदिन की आय करीब तीन लाख रुपये कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed