फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News : Dead body of woman in a room and police have sent to post mortem

Muzaffarnagar: कमरे में मिली महिला की लाश, दरवाजा तोड़कर निकालाय बाहर, सामने आई ये बड़ी बात

Sat, 14 Jan 2023 09:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Jan 2023 09:31 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : कमरे में महिला की लाश मिली तो मकान मालिक के होश उड़ गए। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News : Dead body of woman in a room and police have sent to post mortem
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण विहार में किराये पर रह रही महिला का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जनपद बिजनौर के गांव रामपुर ठकरा निवासी जीत सिंह की पत्नी आरती (35) अपनी बेटी निशी (12) के साथ शहर के लक्ष्मण विहार में किराए पर रहती थी। उसके तीन बच्चे विजय, दीपक व अंकुर अपने पिता के पास बिजनौर में रहते हैं। महिला का पति खेती करता है। महिला यहां पर मजदूरी कर अपना व बेटी का भरण पोषण कर रही थी। 
विज्ञापन


वहीं शनिवार को उसकी बेटी मकान मालिक के परिवार के पास खेल रही थी, तभी महिला ने अपने कमरे में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद महिला की बेटी कमरे पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। यह जानकारी पाकर मकान मालिक के परिजनों ने पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर महिला का शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: एकतरफा प्यार में वारदात, आखिर दबोचा गया आईटीआई का छात्र, अब पूछताछ में उगलेगा पूरा सच

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने महिला के पति को सूचना दी है। पता चला कि महिला किन्हीं कारणों के चलते पति से अलग बेटी को लेकर रह रही थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी परिजन नहीं आए है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बिजनौर में बड़ी कार्रवाई, खड़ी फसल पर चला ट्रैक्टर, 25 बीघा जमीन को कराया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed