{"_id":"60f15cb38ebc3e73775f017a","slug":"muzaffarnagar-news-dead-body-of-a-young-man-has-found-in-ganga-barrage-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक हादसा: दो सगे भाइयों के बाद गंगा बैराज पर मिला तीसरे युवक का शव, ऋषिकेश में नहाते वक्त डूब गए थे तीन दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक हादसा: दो सगे भाइयों के बाद गंगा बैराज पर मिला तीसरे युवक का शव, ऋषिकेश में नहाते वक्त डूब गए थे तीन दोस्त
Fri, 16 Jul 2021 03:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 16 Jul 2021 03:47 PM IST
सार
गंगा में डूबे तीसरे युवक का शव भी शुक्रवार को गंगा बेराज पर मिल गया। ये तीन दोस्त 10 जुलाई को स्नान करते समय डूब गए थे।
विज्ञापन
गंगा बैराज पर जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा में नहाते वक्त तीन दोस्त डूब गए थे। इनमें से दो सगे भाइयों के शव उसी दिन मिल गए थे लेकिन, तीसरे युवक का कोई सुराग नहीं लगा था। वहीं शुक्रवार को गंगा बैराज पर तीसरे युवक का शव भी मिल गया। उधर, जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बताया गया कि छह दिन पहले ऋषिकेश स्थित शिवपुरी में गंगा में स्नान करते समय तीन दोस्त डूब गए थे। इनमें से दो सगे भाइयों के शव उसी दिन मिल गए थे। लेकिन तीसरे युवक का कोई सुराग नहीं लगा था, तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। वहीं शुक्रवार को दवा कारोबारी आदित्य देव यानी तीसरे युवक का शव गंगा बैराज बिजनौर में मिला। परिजन उसी दिन से आदित्य की तलाश में लगे हुए थे।
विज्ञापन
ऐसे हुआ था हादसा
शहर के गांधीनगर निवासी दवा कारोबारी आदित्य देव अपने साथी दवा कारोबारी अंकित, दीपक शर्मा व राजीव शर्मा के साथ 10 जुलाई को शिवपुरी में गंगा में नहाते समय डूब गया था। वहीं दो भाइयों दीपक और राजीव के शव उसी दिन मिल गए थे, जबकि आदित्य देव का शव नहीं मिला था।
विज्ञापन