फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Collision between car and DCM, painful death of Khatauli resident mother and son

Muzaffarnagar News: कार व डीसीएम में टक्कर, खतौली निवासी मां-बेटे की दर्दनाक मौत

Sun, 16 Jul 2023 04:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Jul 2023 04:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के शाहपुर में हुए सड़क हादसे में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Collision between car and DCM, painful death of Khatauli resident mother and son
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर क्षेत्र के गांव काकड़ा के पास एक कार व डीसीएम की आमने सामने की हुई टक्कर में खतौला निवासी मां बेटे की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया ।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव खतौला निवासी आस मौहम्मद अपनी माता जैतून व एक अन्य युवक हारून के साथ अपने पिता को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती करा कर देर रात वापस कार से गांव लौट रहा था। जब वह काकड़ा गांव के पास पहुंचा तो एक वाहन को ओवरटेक करने को लेकर सामने से आ रहे एक डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी, जिससे आस मौहम्मद (42) व उसकी माता जैतून (60) वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हारून गम्भीर रूप से घायल हो गया ।
विज्ञापन


गंभीर घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक आस मौहम्मद सेना का रिटायर जवान है। वर्तमान में वह तितावी क्षेत्र में एक बैंक में गार्ड की नौकरी करता है । घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तथा गांव में शोक व्याप्त है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed