फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: City Magistrate and ACMO have sealed MRI machine of Dr. Subhash Balyan

सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ा बड़ा खेल: डॉ. सुभाष बालियान की खुली पोल, सील हुई एमआरआई जांच की मशीन

Tue, 05 Apr 2022 09:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Apr 2022 09:12 PM IST
सार

सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएमओ ने एक बड़ा खेल पकड़ा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई करते हुए डॉ. सुभाष बालियान की एमआईआई जांच की मशीन सील कर दी है। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: City Magistrate and ACMO have sealed MRI machine of Dr. Subhash Balyan
डॉ. सुभाष बालियान की एमआरआई मशीन सील। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग में बिना पंजीकरण कराए ही रेलवे रोड पर संचालित डॉ. सुभाष बालियान की एमआरआई जांच मशीन को सील कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार और एसीएमओ डॉ. प्रशांत कुमार के साथ पहुंची प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन संचालक पंजीकरण पत्र नहीं दिखा सके।  

विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित इमेजिन सेंटर पर महिला मरीज शीजा खानम ने एमआरआई जांच कराई थी। रिपोर्ट में गड़बड़ी का अंदेशा होने पर महिला के पति गुलजार बेग ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने बताया कि मंगलवार को सेंटर पर छापा मारा गया। सेंटर संचालक डॉ. सुभाष बालियान से केंद्र संचालन की अनुमति व वैध लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड एवं सिटी स्कैन सेंटर संचालन का तो लाइसेंस दिखाया, लेकिन वह एमआरआई केंद्र संचालन का लाइसेंस नहीं दिखा सके। जिस पर एमआरआई मशीन को सील कर दिया गया। संचालक ने कार्रवाई को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
पीड़िता के पति गुलजार बेग ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि चिकित्सक ने उसे फर्जी एमआरआई रिपोर्ट दी है। जांच रिपोर्ट में उसकी दाईं ओवरी को सामान्य बताया गया है, जबकि ओवरी दो वर्ष पहले ही ऑपरेशन कर निकाल दी गई थी। शिकायत की थी कि चिकित्सक डॉ. सुभाष बालियान के पास एमआरआई सेंटर संचालित करने का वैध लाईसेंस नहीं है। शिकायत पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में एक जांच कमेटी गठित कर दी थी। जांच में यह खेल खुल गया।

यह भी पढ़ें: योगी के गर्मी वाले बयान का असर: शामली में चला बुलडोजर... सपा नेता के चाचा के कब्जे से मुक्त कराई सरकारी भूमि, तस्वीरें

विरोध हुआ तो बुलाई गई पुलिस
छापामारी के दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सीओ सिटी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: याकूब पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी: पूर्व मंत्री को 24 घंटे में भेजना था नोटिस का जवाब, फैक्टरी से पकड़ा गया था पांच करोड़ का मीट

शहर में केवल एक ही सेंटर पंजीकृत
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि एमआरआई की जांच के लिए केवल डॉ. मुकेश जैन का ही सेंटर पंजीकरण है। इसके अलावा एमआरआई की जांच का कोई पंजीकरण नहीं है। सीमएओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि डॉ. सुभाष बालियान का पंजीकरण नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed