{"_id":"5e2b43a98ebc3e4b2e5e2559","slug":"muzaffarnagar-news-celebrate-up-day-like-your-birthday-muzaffarnagar-news-mrt465600850","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने बर्थडे की तरह मनाएं यूपी दिवस - अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने बर्थडे की तरह मनाएं यूपी दिवस - अग्रवाल
विज्ञापन
एसडी इंटर कालेज में यूपी दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते केद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान,राज्य म?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अपने बर्थडे की तरह मनाएं यूपी दिवस - अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि यूपी दिवस हम अपने बर्थडे की तरह ही मनाएं। हमें गर्व है कि हम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
शुक्रवार को एसडी इंटर कॉलेज में यूपी दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डाक्टर संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सोच अंत्योदय की है। समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने गांव की गरीब महिलाओं की पीड़ा को समझकर ही शौचालय बनाने का अभियान चलाया। 2022 तक सभी को आवास का लक्ष्य गरीबों को केंद्र में रख कर निर्धारित किया गया।
बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक ने सीएए को लेकर कहा कि इससे किसी नागरिक का नुकसान नहीं होगा। कुछ बाहरी लोग मुस्लिम समाज में भ्रम फैला रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल और डीएम सेल्वा कुमारी जे ने भी विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरकारी योजनाओं के पात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कॉलेज प्रांगण में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। संचालन भारत भूषण अरोरा एवं सुचित्रा सैनी ने संयुक्त रूप से किया। उद्यान विभाग ने पांच लाभार्थियों को ड्रिप इरिगेशन वितरण एवं पांच लाभार्थियों को रैनगन स्प्रिंक्लर वितरण के प्रमाण पत्र दिए। श्रम विभाग ने 15, ग्रामोद्योग ने 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। चिकित्सा विभाग ने 60 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत के प्रमाण पत्र दिए। डूडा ने 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में प्रमाण पत्र दिए। दिव्यांगजन कल्याण विभाग ने 20 लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल एवं बैसाखी दी। सहकारिता ने 20 केसीसी वितरण किए। सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार मौजूद रहे।