फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Archer Simran welcomed

तीरंदाज सिमरन का कसेरवा लौटने पर स्वागत

Tue, 28 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Archer Simran welcomed
शाहपुर में तीरंदाज खिलाड़ी का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तीरंदाज सिमरन का कसेरवा लौटने पर स्वागत
विज्ञापन

शाहपुर। गांव कैथोड़ा में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली तीरंदाज सिमरन चौधरी का मंगलवार को घर लौटने पर गांव कसेरवा में स्वागत किया गया। ग्रामीण महिला तीरंदाज को घोड़ी पर बैठाकर उसके घर तक ले गए।

सोमवार को जनपद में गंगा यात्रा के दौरान गंगा किनारे बसे गांवों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें से गांव कथोड़ा में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गांव कसेरवा निवासी महिला तीरंदाज सिमरन चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी कोच जीनत चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी तीरंदाज सिमरन चौधरी को प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना क्षेत्र के विधायक उमेश मलिक व डीएम सेल्वा कुमारी जे द्वारा सम्मानित किया गया था। मंगलवार को सिमरन चौधरी गांव कसेरवा लौटी तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीण महिला तीरंदाज को गांव के बाहर से ही घोड़ी पर बैठाकर और उनके गले में नोटों व फूलों की मालाएं डालकर उनके घर तक ले गए। पूर्व प्रधान नूर मोहम्मद ने कहा कि गांव के सभी ग्रामीणों को अपनी इस बेटी पर गर्व है। जिला कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह ने भी सिमरन चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। होनहार तीरंदाज के पिता लुकमान चौधरी, मां अफसाना चौधरी, कोच जीनत चौधरी, भाजपा नेता सुधीर सैनी, सम्राट चौधरी, ताहिर चौधरी, यूनुस चौधरी और सम्मू चौधरी प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed