{"_id":"62850be50da5dd0e203ddb7a","slug":"muzaffarnagar-news-a-girl-student-has-death-due-while-returning-from-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: आंखों के सामने मौत, सहेलियां नहीं बचा पाई जान, तड़प-तड़पकर निकला फातिमा का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: आंखों के सामने मौत, सहेलियां नहीं बचा पाई जान, तड़प-तड़पकर निकला फातिमा का दम
Wed, 18 May 2022 08:38 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 18 May 2022 08:38 PM IST
सार
परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की लोहे के गेट के नीचे दबकर मौत हो गई। इस दौरान सहेलियां कुछ नहीं कर पाई और आंखों के सामने ही फातिमा की जान चली गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के नंगला मार्ग पर कीचड़ में ई-रिक्शा पलट जाने और उसके ऊपर लोहे का गेट गिर जाने से छात्रा की मौत हो गई। बताया गया कि छात्रा परीक्षा देकर लौट रही थी। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग खस्ताहाल है और आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाड़ा निवासी छात्रा फातिमा (18) पुत्री कारी मुस्तकीम गांव की ही अन्य पांच लड़कियों के साथ उर्दू बोर्ड की दसवीं की परीक्षा देने के लिए बुढ़ाना गई थी। परीक्षा के बाद छात्राएं गांव की ही ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही थी। ई-रिक्शा की छत पर लोहे का गेट भी लदा था। गांव के बाहरी छोर से लेकर ईंट भट्टा नंगला मार्ग तक सड़क कीचड़ युक्त एवं बेहद जर्जर अवस्था में है। जिसके कारण ई-रिक्शा असंतुलित होकर कीचड़ में ही पलट गई। ई-रिक्शा की छत पर रखा गेट फिसल कर छात्रा फातिमा के ऊपर गिर गया। जिससे छात्रा गेट के नीचे दब गई।
विज्ञापन
वहीं सिर में गंभीर चोट होने के कारण फातिमा बेहोश हो गई। अन्य छात्राओं को भी मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों ने फातिमा को ई-रिक्शा के नीचे से निकाला। परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को लेकर बुढ़ाना के निजी चिकित्सक के यहां पहंचे। जहां डॉक्टर ने फातिमा को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव लेकर गांव वापस लौट आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: थाने में एक साथ आत्मदाह करने पहुंच गईं चार महिलाएं, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव, घंटों चला हंगामा
ग्रामीणों ने बताया कि मृतका की सगाई हो चुकी थी और कुछ दिन बाद ही उसकी शादी होने वाली थी। उधर, ग्रामीणों ने कीचड़ युक्त एवं जर्जर मार्ग का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: शादी... खुशियां और खौफनाक अंत, चंद महीनों बाद ही उजड़ गया परिवार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल