{"_id":"61ba1dbd478c241096276d7e","slug":"muzaffarnagar-news-12-sheep-stolen-from-uttarakhand-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: उत्तराखंड से चोरी की गईं 12 भेड़ बरामद, पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: उत्तराखंड से चोरी की गईं 12 भेड़ बरामद, पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
Wed, 15 Dec 2021 10:24 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:24 PM IST
सार
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तराखंड के झबरेड़ा से चोरी कर मुजफ्फरनगर के बकरा मार्केट में बेचने के लिए लाई जा रहीं 12 भेड़ पुलिस ने बरामद की हैं। मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली की रामलीला टिल्ला चौकी पुलिस प्रभारी जोगेंद्र पाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ शाहबुद्दीनपुर रोड बाईपास पर चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान वहां पहुंचे एक वाहन को पुलिस ने रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। पुलिस ने पीछा कर वाहन व उसमें सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया। वाहन से पुलिस ने 12 भेड़ और चारों लोगों के पास से दो तमंचे, दो चाकू बरामद किए।
विज्ञापन
चारों ने अपने नाम असलम और इस्लाम निवासी खजूरी झबरेड़ा, सरमेज, सन्नी धीमान निवासी डेरना झबरेड़ा, उत्तराखंड बताए। पुलिस को बताया कि झबरेेड़ा में एक किसान ने काफी भेड़ पाल रखी हैं। वहां से उन्होंने यह भेड़ चोरी थी। भेेड़ चोरी का मुकदमा झबरेड़ा थाना पुलिस ने दर्ज किया है। वह इन भेड़ को यहां पर बकरा मार्केट में बेचने के लिए ला रहे थे।
विज्ञापन