{"_id":"69b2f5677214a772e1047edc","slug":"muzaffarnagar-nawazuddin-siddiqui-bought-55-bighas-of-agricultural-land-in-budhana-got-the-registry-done-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में खरीदी 55 बीघा खेती की जमीन, भाइयों के साथ आकर कराई रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में खरीदी 55 बीघा खेती की जमीन, भाइयों के साथ आकर कराई रजिस्ट्री
Thu, 12 Mar 2026 10:48 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:48 PM IST
सार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित ये जमीन अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदी है। इस जमीन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय में प्रशंसकों में उनके साथ फोटो खिंचवाने का अलग ही क्रेज दिखाई दिया।
विज्ञापन
जमीन की कागजों पर साइन करते नवाजुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पैतृक कस्बे बुढ़ाना में करीब 55 बीघा कृषि भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम कराई। नवाजुद्दीन परिजनों और भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय पहुंचे। खरीदी गई जमीन की कीमत करीब छह करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन
यह भूमि यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है, जिसे अभिषेक जैन सहित सात व्यक्तियों से खरीदा गया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उप निबंधक पंकज कुमार जैन के समक्ष बैनामे की प्रक्रिया पूरी की और आवश्यक कागजों पर हस्ताक्षर किए। उनके अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने खरीद संबंधी कागजात पर हस्ताक्षर करवाए। अभिनेता अपने मंझले भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना पहुंचे थे। उन्होंने अपनी माता हज्जन मेहरुनिशां और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके भाई एडवोकेट अलमासुद्दीन सिद्दीकी और माजुद्दीन सिद्दीकी भी उनके साथ तहसील मुख्यालय गए थे। इस खरीद के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पैतृक क्षेत्र में अपनी जड़ों को और मजबूत किया है। परिवार के हिस्से में पहले भी जमीन है।
सेल्फी के लिए दौड़े प्रशंसक...जताई खुशी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के आने की जानकारी मिलते ही प्रशंसक तहसील मुख्यालय पहुंच गए। हर कोई नवाजुद्दीन सिद्दीकी से बात करने और सेल्फी लेने को आतुर दिखाई दिया। अभिनेता ने अपने चाहने वालों के साथ फोटो खिंचवाए। उसके बाद वह अपनी कार में सवार होकर चले गए। इस दौरान फिरोज कुरैशी, शाहिद असलम और सूफियान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

गैंग्स ऑफ वासेपुर में फैजल खान, मंटो, मांझी
द माउंटेन मैन, बदलापुर और सेक्रेड गेम्स के जरिये नवाजुद्दीन ने अपनी खास पहचान बनाई। इनके अलावा रात अकेली है, सीरियस मैन, रमन राघव 2.0 और द लंच बॉक्स उनके अभिनय की गहराई को दर्शाती हैं। प्रसिद्ध उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो के जीवन पर बनी फिल्म मंटो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मंटो का किरदार निभाया है। इस फिल्म के लिए उन्हें साल 2018 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला था।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे के अपहरण का प्रयास, बाइक सवार को काटा व शोर मचाया तो छोड़कर भाग गए